{"_id":"660488f5891df0f7f007d514","slug":"financial-assistance-of-rs-646-lakh-given-to-si-vijay-kumars-family-rohtak-news-c-17-roh1020-389880-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एसआई विजय कुमार के परिवार को दी 6.46 लाख की आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एसआई विजय कुमार के परिवार को दी 6.46 लाख की आर्थिक सहायता
Thu, 28 Mar 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस विभाग में उप निरीक्षक पद पर कार्यरत विजय कुमार की ऑर्गन फेलियर के कारण हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी गई है। जिला पुलिस के सभी जवानों व अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए अपने वेतन से राशि जुटाई। यह राशि पुलिस अधीक्षक के हवाले की गई।
एसपी हिमांशु गर्ग ने एसआई विजय के परिवार को सांत्वना देते हुए उनकी पत्नी सुशीला को 6 लाख 45 हजार 900 रुपये की आर्थिक सहायता भेंट की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार भी मौजूद रहे। विजय कुमार पुलिस लाइन रोहतक में तैनात थे। उनका 20 फरवरी को ऑर्गन फेल होने के कारण निधन हो गया। विजय कुमार ने चार अक्तूबर 1989 को पुलिस विभाग में कार्यभार संभाला था। वह भिवानी के गांव इशरवाल के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा हैं।