{"_id":"6691d0e23ad49b17550a3fd4","slug":"finance-ravi-murder-case-rohtak-news-c-17-roh1020-461983-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: फाइनेंस रवि हत्याकांड में आरोपियों को शरण देने वाले हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: फाइनेंस रवि हत्याकांड में आरोपियों को शरण देने वाले हिरासत में लिए
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थानाक्षेत्र के सुनारिया कलां निवासी फाइनेंसर रवि हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस हत्यारोपियों के नजदीक पहुंच चुकी है और जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
सुनारिया कलां निवासी फाइनेंसर रवि (29) का कृष्ण राठी और उसके भाई प्रह्लाद राठी से पैसे के लेनदेन पर विवाद चल रहा था। 8 जुलाई को दोनों भाइयों ने रवि पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से दोनों फरार चले रहे हैं और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जिला पुलिस की 6 तेज तरार अधिकारियों की टीमों को जिम्मेदारी दी गई थी।
शुक्रवार को पुलिस टीमों ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। उक्त लोगों ने दोनों छिपाने में भूमिका निभाई थी। डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया ने बताया कि टीमों की दबिश जारी है और काफी हद तक नजदीक पहुंच चुकी है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।