सोनीपत में आजादी का जश्न: राज्यमंत्री महिपाल ढांडा ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; शहीदों को किया नमन
रोहतक में स्वतंत्रता दिवस की परेड को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चकबंद रही। रात 12:00 बजे से जिले के 30 स्थानों और बाहरी सीमाओं पर पुलिस बल तैनात कर दिया था। कोई भी बाहरी या असामाजिक तत्व गलत इरादे से प्रवेश नहीं कर पाए।
विस्तार
सोनीपत की पुलिस लाइन में वीरवार को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री महिपाल ढांडा ने ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी। उन्होंने देश के वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री ने परेड का निरीक्षण करने के बाद सलामी ली।
परेड में सबसे आगे हरियाणा पुलिस की महिला टुकड़ी चली, जिनके पीछे हरियाणा पुलिस के जवानों की टुकड़ी ने मार्च पास्ट किया। उनके पीछे गृह आरक्षी विभाग, एनसीसी सीनियर डिवीजन, लड़कियों की एनसीसी सीनियर विंग व लड़कियों की एनसीसी की जूनियर विंग ने मार्च पास्ट किया।
झज्जर में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने फहराया तिरंगा झंडा
झज्जर में देश की आजादी की वर्षगांठ पर वीरवार को रोडवेज वर्कशॉप के प्रांगण में जिलाध्यक्ष स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा बहादुरगढ़, बेरी और बादली में उपमंडल स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह हर घर तिरंगा थीम के साथ भव्य रूप में मनाया गया।
आजादी के जश्न को देशभक्ति से ओतप्रोत व रंगारंग रूप देने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजित किए गए। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। बेरी में हरको फेड के चेयरमैन वेदप्रकाश फुलां ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
जींद में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
जींद के एकलव्य स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर रणबीर गंगवा ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों की चर्चा की और बताया कि प्रदेश में हर वर्ग के लिए सरकार ने जनकल्याणकारी नीतियों लागू की हैं। सरकार ने विकास के मामले में हरियाणा में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
रेवाड़ी जिला मुख्यालय स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन सुमित्रा चौहान ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
मुख्यातिथि ने एचवीपीएनएल रेवाड़ी के कार्यकारी अभियंता संजय यादव, सामाजिक कार्यों में सराहनीय कार्य के लिए यंग इंडिया ऑर्गेनाइजेशन, एसआरआई फाउंडेशन की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पूजा कुमारी, पुलिस विभाग से निरीक्षक मुकेश चंद, उप निरीक्षक रामचंद्र, महिला सहायक उप निरीक्षक रचना, सहायक उप निरीक्षक सचिन, स्वास्थ्य विभाग से उप सिविल सर्जन डा अशोक कुमार, सहायक जिला न्यायवादी सचिन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनावास की नुक्कड़ नाटक टीम, थियेटर आर्टिस्ट सतीश कुमार, प्राचार्य डा लक्ष्मी नारायण, जिला रेडक्रास सोसायटी के तहत दीपा भारद्वाज, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से सहायक परियोजना अधिकारी रविंद्र, जिला नागरिक संसाधन सूचना प्रबंधक दीपक चौहान, उपायुक्त कार्यालय से सेवादार अनिल कुमार, एसडीएम कार्यालय बावल से हलका पटवारी अशोक कुमार, रोडवेज विभाग की ओर से जीएम देवदत्त सहित पूरी टीम, खेल विभाग से कोच चरण सिंह, नगर परिषद से सीएसआई सुधीर, सफाई कर्मचारी अजीत व अनिता, हीरो मोटो कैप, मींडा ग्रुप, असाई, यूबी बेवरेज, साईजमस मेडिकेयर, मुसाशी बावल, आरसीसीआई आईएमटी रेवाडी, जीएम पीएनबी, उजाला सिंगनेस अस्पताल, बाल कल्याण समिति चेयरपर्सन कुसुमलता शर्मा को सम्मानित किया।