{"_id":"67f18fd0c12f7a3a950526e3","slug":"film-city-will-be-built-in-pinjore-and-gurugram-nayab-saini-rohtak-news-c-17-roh1020-629675-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंजौर और गुरुग्राम में बनाई जाएगी फिल्म सिटी : नायब सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंजौर और गुरुग्राम में बनाई जाएगी फिल्म सिटी : नायब सैनी
Sun, 06 Apr 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा सरकार ने दो चरणों में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की है। पहले चरण में पंचकूला के पिंजौर में 100 एकड़ में फिल्म सिटी बनाई जाएगी। इसके लिए जमीन निर्धारित की जा चुकी है। यहां जल्द ही फिल्म सिटी का निर्माण शुरू हो जाएगा।
दूसरे चरण में गुरुग्राम में फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। यह कहना है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का। वे शनिवार को में सिने फाउंडेशन, हरियाणा (विश्व संवाद केन्द्र), महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की ओर से टैगोर सभागार में आयोजित दो दिवसीय हरियाणा फिल्म महोत्सव के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
सीएम ने कहा कि गुरुग्राम में भी जमीन के चयन की प्रक्रिया जारी है। इससे सिनेमा जगत से जुड़े कलाकारों को न केवल फायदा, बल्कि प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। प्रसार भारती से बात करके डीडी हरियाणवी व दूरदर्शन पर सप्ताह में एक बार हरियाणवी फिल्म प्रसारण कराया जाएगा। साथ ही, दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा) को हरियाणा के प्रत्येक विश्वविद्यालय में फिल्म मेकिंग कोर्स शुरू करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
हर स्कूल में थिएटर एजुकेशन शुरू करने की दिशा में होगा प्रयास
इसके अलावा, हर स्कूल में थिएटर एजुकेशन शुरू करने के लिए भी शिक्षा विभाग के साथ मिलकर सुपवा इस दिशा में प्रयास करेगा। उन्होंने सिंगल स्क्रीन सिनेमा को पुनर्जीवित करने की मांग पर आश्वस्त किया कि हरियाणा सरकार ने क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए फिल्म प्रमोशन बोर्ड बनाया हुआ है। यह बोर्ड कला एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के साथ मिलकर इस दिशा में नीति निर्धारण का काम करेगा। फिल्म सब्सिडी के संबंध में सरकार की नीति के अनुसार आगामी 30 दिनों में लंबित पड़े सभी 5 आवेदनों की सब्सिडी का भुगतान कर दिया जाएगा। साथ ही, सब्सिडी के लिए नए आवेदन भी मांगे जाएंगे।
श्रेष्ठ फिल्मकारों को सम्मानित किया
मुख्यमंत्री ने श्रेष्ठ फिल्मकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया व विश्व संवाद केंद्र को 21 लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की। अभिनेता मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह कला के माध्यम से अमर हो गए। उन्होंने कलाकारों की ओर की गई मांगों को पूरा करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह दो दिवसीय फिल्म महोत्सव हरियाणा में फिल्म क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उपयोगी साबित होगा। हरियाणा की देश में एक नई पहचान बनेगी। सिनेमा युवा पीढ़ी को सबसे अधिक प्रभावित करने का माध्यम है, इसलिए जरूरी है कि उन तक अच्छा सिनेमा पहुंचाया जाए। सिनेमा समाज को नहीं, लोगों को भी बदल सकता है।