फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Film actor come in Rohtak

रोहतक की आबोहवा और देसी खान-पान ने जीता दिल : रजा मुराद

Sun, 23 Feb 2020 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Film actor come in Rohtak
चाय की चुस्कियों के साथ अमर उजाला संवाददाता से चर्चा करते बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद। वह रोहतक स्?
रोहतक। भारी-भरकम आवाज के मालिक और हिंदी फिल्मी के अभिनेता रजा मुराद को रोहतक की साफ-सुथरी आबोहवा पसंद आई। महानगरों सी वाहनों की पों-पों से परे शांत सड़कें और हरियाली ने मन मोहने का काम किया। शाइनिंग स्टार रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता की अमर उजाला के साथ बातचीत हुई तो उन्होंने हरियाणा के सीधे सादे लोग और उनकी मेहमान नवाजी को सराहा। प्रदेश के देसी खान-पान ने उनका दिल जीत लिया। शनिवार को अभिनेता ने अपने मुंबई से रोहतक तक के सफर व फिल्मी दुनिया के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि प्रदूषण मुक्त हरा भरा इलाका घूमने-फिरने व सेहतमंद बनने के लिए जरूरी है। यह सारी खूबियां यहां मौजूद है। मुंबई में काम की व्यस्तता दिमाग बांट देती है। तमाम झंझटों में अपने लिए समय निकाल पाना नामुमकिन होता है। यहां आए हुए चार दिन हो गए हैं। शूटिंग से फुरसत मिलते ही सैर को निकल जाते हैं। यह बेहद सुहावना पल होता है। पहली बार रोहतक आने का मौका मिला है।
विज्ञापन

दूसरे लोगों को भी हरियाणा की तरक्की का पता चले
रोहतक में ऐसा जलवा है, यहां की फिल्म यूनिवर्सिटी में मुंबई से भी अच्छे स्टूडियो हैं। ऐसा लग ही नहीं रहा कि मुंबई से बाहर शूटिंग करने आए हैं। दूसरे लोगों को भी इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि हरियाणा अब तरक्की कर रहा है। बस मौका चाहिए सही मार्ग दर्शन का। यहां के बच्चे कमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के टेस्ट के अनुसार प्रोड्यूसर परोस रहें फिल्में
फिल्म (एक नजर) से मैंने एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी, इसमें अमिताभ बच्चन और जया भादूड़ी के साथ काम करने का मौका मिला। पहले फिल्में एंटरटेन के साथ-साथ सोशल मैसेज देने के लिए भी बनाई जाती है, लेकिन समय के साथ लोगाें का टेस्ट बदला है। डायरेक्टर-प्रोड्यूसरों ने भी लोगों की पसंद के अनुसार फिल्में परोसनी शुरू कर दी हैं। अब रियलिटी शो का जमाना है, पहले लोगों के टैलेंट को इतना सुलभ मंच नहीं मिल पाता था, अब तो छोटे शहरों में भी बड़े-बड़े शो के ऑडिशन होते हैं और युवाओं को मौका मिलता है अपना हुनर दिखाने का।

टैलेंट के लिए हर जगह मौका
अभिनेता रजा मुराद ने फिल्मी दुनिया में छोटे शहरों की एंट्री पर कहा कि टैलेंट के लिए हर जगह मौका है, बस जरूरत है पहचानने की। उन्होंने (खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले खुदा बंदे से खुद पूछे बता तेरी रजा क्या है...) शेर सुनाते हुए कहा हरियाणा में इतना टैलेंट है अगर युवा सही राह पकड़ लें तो उन्हें कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed