फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fighting--two parties clash in Indragarh, eight people injured, case against 15

Rohtak News: मारपीट<bha>--</bha>इंद्रगढ़ में भिड़े दो पक्ष आठ लोग घायल, 15 पर केस

Thu, 05 Sep 2024 05:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Fighting--two parties clash in Indragarh, eight people injured, case against 15
रोहतक। लाखनमाजरा थानाक्षेत्र के इंद्रगढ़ गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में महिला समेत एक पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से गंभीर चोट आने के कारण हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इंद्रगढ़ निवासी पीड़ित नरेंद्र ने बताया कि उसके चाचा का बेटा तरसेम खेत पर गया था और वहां पर साहिल ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर तरसेम का ईंट से सिर फोड़ दिया। उसने घटना की घर आकर जानकारी दी तो वह अपने चाचा श्यामलाल के साथ साहिल के परिजन को समझाने के लिए गए। मगर वहां पर पहले से ही आरोपियों ने साजिश के तहत हमला कर दिया। जिसे भी पता चले और वह बचाने आए तो आरोपी आजाद, संदीप उर्फ भोलू, सचिन, भंती देवी, रवीना, जगत सिंह, अमन, योगेश, गीता देवी, अमन कुमार, सावन, राजल, चंद्रपति देवी, लालचंद आदि मिलकर कुल्हाड़ी और लाेहे की रॉड से हमला करते चले आ रहे थे। इसमें आठ लोग घायल हो गए और नरेंद्र की शिकायत पर 14 नामजद करते हुए 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

----------------



-महिला समेत तीन पर मारपीट का केस







रोहतक। थाना बहु अकबरपुर में एक युवक ने अपने ही गांव निवासी महिला समेत तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मोखरा पाना खेड़ी निवासी महाबीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि तीन सितंबर को वह खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव निवासी फूल, उसकी पत्नी बिमलेश और बेटा अजय ने उनके साथ बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन








-----------------
बाइक टकराने पर युवक को पीटकर किया घायल
रोहतक। सिटी थानाक्षेत्र के आर्य नगर मोड पर बाइक टकराने से दूधिया ने बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने अस्पताल से छुटटी होने के बाद मामला दर्ज कराया है। सिलारा मोहल्ला निवासी विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह झज्जर रोड पर सब्जी की ठेली लगाता है। 19 अगस्त को वह सब्जी लेकर जा रहा था। रास्ते में एक दूधिया की बाइक से टक्कर हो गई। उसने डिब्बे के ढक्कन से मुंह पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

--------------
दूध लेने जा रहे युवक को पीटा, घायल
रोहतक। सिटी थानाक्षेत्र में शौरा कोठी निवासी अमित ने शिकायत दी है कि एक सितंबर को वह दूध लेने के लिए घर से निकला था। जब वह वापस आ रहे थे तो माता दरवाजा चौक के पास रवि, अंकित और राजेश आदि ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed