फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fighting for parking a car on the road at Subhash Chowk, ASI's uniform torn

Rohtak News: सुभाष चौक पर सड़क पर कार खड़ी करने पर मारपीट, एएसआई की वर्दी फाड़ी

Fri, 21 Jul 2023 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Fighting for parking a car on the road at Subhash Chowk, ASI's uniform torn
रोहतक। सुभाष चौक पर दोपहिया वाहन एजेंसी के पास सड़क पर कार खड़ी करने पर एएसआई और चालक के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि चालक ने परिवार की दो महिलाओं के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। साथ में वर्दी भी फाड़ दी। सिविल लाइन थाने में सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एएसआई मुकेश ने दी शिकायत में बताया कि वह ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत है। उसकी सुभाष चौक पर ड्यूटी थी। शाम करीब चार बजे एक कार दोपहिया वाहन एजेंसी सामने सड़क पर खड़ी थी। वह कार के पास पहुंचा, लेकिन उस समय वहां कोई नहीं था। थोड़ी देर बाद एक युवक आया। उससे कार साइड में लगाने व कागजात दिखाने के लिए कहा। इस पर युवक भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। इसी दो महिलाएं और आ गई। तीनों ने मिलकर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। साथ में वर्दी भी फाड़ दी। साथ में जान से मारने की धमकी भी दी, बोले बहुत दूर तक पहुंच है, वर्दी उतरवा देंगे। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ट्रैफिक पुलिस के साथी जवानों ने एएसआई को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। उधर, युवक के परिजन वीरवार को एसपी से मिले और आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी पहले अभद्र व्यवहार किया। एसपी ने सिविल लाइन थाना प्रभारी को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं। कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान हो गई है। गहराई से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करेंगे। अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर विपिन कुमार, प्रभारी थाना सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed