फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fight between two student groups of MDU, youth injured after being hit by pistol butt

Rohtak News: एमडीयू के दो छात्र गुटों में मारपीट, पिस्ताैल का बट लगने से युवक घायल

Tue, 06 May 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 06 May 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Fight between two student groups of MDU, youth injured after being hit by pistol butt
05सीटीके15....घालय छात्रा रोनित। संवाद
रोहतक। एमडीयू परिसर में सोमवार सुबह करीब 11 बजे हंसी-मजाक में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। एक गुट ने दूसरे गुट के एक युवक पर 10-12 छात्रों के साथ हमला कर दिया। छात्र के सिर पर पिस्तौल के बट से वार किया। इससे लहूलुहान हुए छात्र को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। घायल छात्र की शिकायत पर पीजीआई थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। देर रात तक दूसरे पक्ष से शिकायत नहीं मिली थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 11 बजे एमडीयू कैंपस में हंसी मजाक के दौरान छात्राें के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हिसार निवासी छात्र रोनित पर केवल सिंह दहिया व 10-12 छात्राें ने पिस्तौल के बट से हमला कर दिया। हमले में रोनित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को आसपास के विद्यार्थियों ने पीजीआई में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल छात्र की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed