{"_id":"692ca4dbba29d3f67f09d8f3","slug":"fight-between-private-bus-operator-and-roadways-employee-rohtak-news-c-17-roh1020-770749-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: निजी बस संचालक और रोडवेज कर्मचारी के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: निजी बस संचालक और रोडवेज कर्मचारी के बीच मारपीट
Mon, 01 Dec 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
44 रोहतक बस स्टैंड पर पानीपत डिपो के रोडवेज परिचालक के साथ मारपीट करते निजी बस संचालक। स्रोत :
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। बस स्टैंड पर रविवार को निजी बस संचालकों और रोडवेज कर्मचारी के बीच बस संचालन को लेकर मारपीट हो गई। रोडवेज परिचालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
बस स्टैंड पर रविवार सुबह करीब 9:30 बजे पानीपत डिपो के रोडवेज बस चालक ने पानीपत जाने के चंडीगढ़ बूथ पर बस लगा दी। साथ में ही गोहना-पानीपत बूथ पर खड़ी निजी बस के संचालकों ने इसका एतराज जताया। पानीपत डिपो के बस परिचालक सतबीर ने बताया कि अपने समय अनुसार बस को चंडीगढ़ बूथ पर पानीपत के लिए लगा रहे थे लेकिन गोहना और इसराना परमिट के निजी बस संचालकों ने बहस शुरू कर दी।
साथ ही, बस को भी बूथ पर लगाने से मना कर दिया। बूथ के स्टैंड इंचार्ज ने बस को समय अनुसार लगाने को कह दिया। उसने बस को बूथ पर लगा दिया। परिचालक सतबीर ने बताया कि बस लगाने पर करीब चार से पांच निजी बस संचालकों ने मारपीट शुरू कर दी। इससे उसे चोट आई है। इसके बाद अस्पताल में उपचार करवाया।
विज्ञापन
————
बस स्टैंड पर सुबह साढ़े नौ बजे पानीपत डिपो के रोडवेज बस परिचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। परिचालक की ओर से पुलिस चौकी में एफआईआर के लिए शिकायत दी गई है। परिचालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। -जगबीर सिंह, स्टैंड इंचार्ज, बस स्टैंड।