फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fearless snatching: 8 incidents of snatching and robbery in four days in the city

बेखौफ झपटमार : शहर में चार दिन में स्नैचिंग व लूट की 8 वारदात

Sun, 27 Mar 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fearless snatching: 8 incidents of snatching and robbery in four days in the city
रोहतक। शहर में लंबे समय से शांत झपटमार बेखौफ हो गए हैं। चार दिन में एक के बाद एक 8 वारदात अंजाम दे दी। शुक्रवार की रात जहां श्रीराम नगर कॉलोनी में तीन बाइक सवार दुकानदार पर पिस्तौल तानकर 4 हजार रुपये की नकदी लूटकर ले गए। वहीं अमृत कॉलोनी में रेहड़ी चालक से 8 हजार की नकदी छीन ली। वहीं, शीतला माता मंदिर में बुधवार को भीड़भाड़ के बीच दो और महिलाओं ने झपटमारी होने का सिटी थाने में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पिस्तौल तानकर नकाबपोश युवकों ने दुकानदार को लूटा
पुलिस के मुताबिक श्रीराम नगर कॉलोनी निवासी अमन ने शिकायत दी है कि मकान में ही किराने की दुकान कर रखी है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह दुकान पर बैठा था। तभी बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। बाइक को गली में खड़ा किया और दुकान के अंदर आ गए। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बंधा रखा था। एक युवक ने पिस्तौल निकाली और उसके ऊपर तान दी। बोला, पीछे हट जाओ। इसके बाद आरोपी दुकान के काउंटर पर बने गल्ले को उठाकर आउटर बाईपास की तरफ भाग गए। उसने युवकों का पीछा किया, लेकिन युवक हाथ नहीं आ सके। उनकी उम्र 20 से 21 वर्ष के बीच में थी। गल्ले में चार हजार रुपये से ज्यादा की नकदी थी।
विज्ञापन

रेहड़ी चालक से आठ हजार की नकदी छीनी, पीछा करने में युवक घायल
वहीं, गढ़ी मोहल्ला निवासी राजू ने दी शिकायत में बताया कि वह 15 साल से अमृत कॉलोनी में शिव मंदिर के पास सुरेश बिजली वाले के नजदीक किराए पर रहता है। 24 मार्च की रात करीब 11 बजे सब्जी की रेहड़ी अपने भाई के मकान पर खड़ी करके वापस अपने कमरे में जा रहा था। रास्ते में परचून की दुकान के सामने तीन बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया। साथ ही जेब से आठ हजार रुपये की नकदी निकाल कर ले गए। उसने बाइक सवार युवकों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह गिरकर घायल हो गया। उसके पैर में चोट आई है। वह बाइक का नंबर नहीं देख सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर की महिला की भी टूटी थी मंदिर में चेन
शीतला माता मंदिर में बुधवार को झज्जर की महिला की दो तोले सोने की चेन टूटी थी। महिला अब सिटी थाने में पहुंची और केस दर्ज करवाया। पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव धांधलान निवासी शिक्षा ने दी शिकायत में बताया कि वह 23 मार्च को अपने पति व बच्चों के साथ शीतला माता मंदिर में दर्शन करने के लिए आई थी। भीड़ में किसी ने उसकी सोने की चेन तोड़ ली। उस समय तो वह घर चली गई। अब आकर शिकायत दी है।
मंदिर में बलियाना की महिला से भी हुई झपटमारी
वहीं, बलियाना गांव की महिला सुमन ने सिटी थाने में शिकायत दी है कि वह बुधवार को अपने पति व बच्चों के साथ शीतला माता मंदिर में दर्शन करने आई थी। किसी ने उसके गले से एक तोले सोने की चेन तोड़ ली। सामने आने पर झपटमार को पहचान सकती हूं। इस संबंध में भी सिटी थाने में झपटमारी का केस दर्ज किया गया है।
झपटमारी में गिरफ्तार महिलाएं अदालत में पेश
वहीं, सिटी पुलिस ने झपटमारी के आरोप में गिरफ्तार महिला फरीदाबाद निवासी सुनीता रेशमा व अलवर निवासी कृष्णा को दो दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया। पूछताछ में अन्य आरोपियों का खुलासा हुआ या नहीं, अभी पुलिस तय नहीं कर सकी है। मामले में देव कॉलोनी निवासी राहुल ने शिकायत दी थी कि वह बुधवार को शीतला माता मंदिर में आया था। किसी ने उसकी चेन तोड़ ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया था।

.........
यूं हुई अब तक वारदात
- बुधवार शाम को सेक्टर 3 में पूर्व एडीए की पत्नी की चेन तोड़ी।
- बुधवार शाम को सेक्टर एक में एक महिला प्राचार्य की चेन झपटी।
- बुधवार को शीतला माता मंदिर में झपटमारी की तीन वारदात आ चुकी हैं सामने
- वीरवार को विजय नगर में घर जा रही युवती का पर्स छीना
- श्रीराम नगर कॉलोनी में दुकानदार का गल्ला लूटा।
- अमृत कॉलोनी में रेहड़ी मालिक की नकदी छीनी।
वर्जन
झपटमारी की वारदात सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। शीतला माता मंदिर में झपटमारी की वारदात के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए दबिश चल रही है।
- उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed