फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fearless criminals...8 crimes in 18 days, police sitting idle

Rohtak News: बेखौफ बदमाश...18 दिन में 8 वारदात, पुलिस धरे बैठी हाथ पर हाथ

Thu, 12 Jun 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 12 Jun 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Fearless criminals...8 crimes in 18 days, police sitting idle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पिछले 18 दिन में बदमाशों ने फायरिंग की ताबड़तोड़ 8 वारदात से पुलिस को खुली चुनाैती दे डाली है। बदमाश कभी गैंगवार में किसी को माैत के घाट उतार देते हैं तो कहीं व्यापारी पर सरेआम तमंचा तान देते हैं। वहीं, पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।
हाल ही में घटित वारदात पर नजर डालें तो पाएंगे कि बदमाशों ने शराब ठेकेदार से लेकर कार कारोबारी, स्क्रैप कारोबारी और लोगों के घरों के बाहर फायरिंग की हैं। लेकिन, पुलिस की कार्रवाई जिलावासियों को भरोसा दिलाने वाली नहीं रही है।
विज्ञापन

हालांकि पिछले छह माह में पुलिस के साथ बदमाशों की 23 मुठभेड़ हो चुकी हैं। इनमें 23 बदमाश घायल हालत में पकड़े भी गए हैं, इसके बावजूद जिले में न अपराध कम हो रहा है और न लूट की घटनाओं पर अंकुश लग रहा है। इससे व्यापारी भी भयग्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजा मामला सात जून का है। सन सिटी क्षेत्र में बस अड्डा के पास कबाड़ी मार्केट में बदमाशों ने स्क्रैप व्यापारी से लूट का प्रयास किया। बदमाशों ने व्यापारी को चाकू मारा, जो व्यापारी के हाथ में लगा। बदमाशों ने तो व्यापारी काे जान से मारने के लिए तमंचा भी तान दिया था, लेकिन व्यापारी की बहादुरी से तमंचा नहीं चला था।
इससे पूर्व एक जून को रिटाैली में भाऊ गैंग के शूटर्स ने घर से खेत पर जा रहे अनिल की सरेआम ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed