फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   FDDI students are future designers, technologists, and entrepreneurs.

Rohtak News: भविष्य के डिजाइनर, टेक्नोलॉजिस्ट व उद्यमी हैं एफडीडीआई के विद्यार्थी

Wed, 03 Dec 2025 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
FDDI students are future designers, technologists, and entrepreneurs.
24...दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में हुए एफड
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। एफडीडीआई के विद्यार्थी भविष्य के डिजाइनर, टेक्नोलॉजिस्ट, मैनेजर्स और उद्यमी हैं। हमें विश्वास है कि यह अपने कौशल, नवाचार और कड़ी मेहनत के बल पर उद्योग जगत में नए मानक स्थापित करने के साथ राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देंगे। यह कहना है फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) की कार्यकारी निदेशक सरिता दुहन का।
दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में हुए एफडीडीआई के दीक्षांत समारोह के बाद में वह मंगलवार को विद्यार्थियों की सराहना कर रही थीं।
विज्ञापन


कार्यकारी निदेशक ने कहा कि यह दिन हमारे विद्यार्थियों के परिश्रम, समर्पण और उपलब्धियों का प्रतीक है। हमारे स्नातक नवाचार, कौशल और प्रोफेशनल उत्कृष्टता के साथ उद्योग जगत में अपना विशिष्ट स्थान बनाएंगे। संस्थान में प्राप्त शिक्षा व अनुभव विद्यार्थियों को न केवल बेहतर पेशेवर बनाता है बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एफडीडीआई रोहतक विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्हें अत्याधुनिक प्रशिक्षण, उद्योग-उन्मुख शिक्षा एवं श्रेष्ठ अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह अवसर उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणादायक और अविस्मरणीय रहेगा जो अपने शैक्षणिक सफर को पूरा कर अब नवाचार और अवसरों से भरी नई दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

यह दीक्षांत समारोह संस्थान के लिए एक गर्व पूर्ण क्षण रहा। यहां वर्ष 2024 व 2025 के पास छात्रों ने अपने नए सफर की शुरुआत आत्मविश्वास व उत्साह के साथ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed