फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   fddi : student not need for exam, asking for exam stay

प्रबंधन और छात्र आमने-सामने, परीक्षाओं पर लटकी तलवार

Fri, 25 Dec 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 25 Dec 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
fddi : student not need for exam, asking for exam stay
एफडीडीआई में होने वाली परीक्षाओं को लेकर प्रबंधन और छात्र फिर
विज्ञापन
आमने-सामने आ गए हैं। संस्थान ने नोटिस जारी कर छात्रों को चेतावनी दे डाली है कि फीस जमा करने पर ही उन्हें प्रवेश पत्र मिलेगा। उधर, छात्रों ने पूरे मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट और यूजीसी को अवगत कराते हुए परीक्षाओं पर स्टे लगाने की मांग उठाई है।


संस्थान में 28 दिसंबर से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। यूं तो छात्रों ने पहले ही इन परीक्षाओं का बहिष्कार करने की चेतावनी दे डाली थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद छात्र थोड़ा नरम पड़े हैं। छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे या नहीं, इस पर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी कि अब संस्थान ने फिर से छात्रों को फीस जमा करने का नोटिस जारी कर दिया।

 दो दिन पूर्व जारी हुए इस नोटिस में प्रबंधन ने चेतावनी दी है कि बकाया फीस जमा करने पर ही प्रवेश पत्र मिलेगा। इस नोटिस के बाद छात्र फिर से उग्र हो गए। छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट, यूजीसी, मेवाड़ यूनिवर्सिटी और एफडीडीआई के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत कराया है। छात्रों ने मांग की है कि वह 28 दिसंबर से होने वाली परीक्षा के लिए तैयार नहीं हैं।

परीक्षा को आगे बढ़ाया जाए या फिर इन पर स्टे लगाया जाए। छात्रों ने प्रबंधन को भी चेतावनी दी है कि जरूरत पड़ी तो वह परीक्षाओं का बहिष्कार करने के लिए भी तैयार हैं। प्रबंधन और छात्रों के बीच हुए इस विवाद के बाद अब फिर से सेमेस्टर परीक्षाओं पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। देखना ये है कि तीन दिन बाद शुरू होने वाली परीक्षा शुरू होगी भी या नहीं।

 गौरतलब है कि संस्थान की तरफ से पूर्व में जारी हुए फीस नोटिस के खिलाफ छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट के अपने अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भिजवा दिया था। इसमें तर्क दिया गया था तक जब तक डिग्री मामले का फैसला नहीं आता तब तक फीस न ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed