फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Father and son have nothing left, our Panna Pramukh Sammelan has also happened: Dhankhar

बाप-बेटे के पास कुछ नहीं बचा, हमारे हो चुके पन्ना प्रमुख सम्मेलन भी : धनखड़

Mon, 26 Jun 2023 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Father and son have nothing left, our Panna Pramukh Sammelan has also happened: Dhankhar
नई अनाज मंडी में आयोजित गौरवशाली भारत रैली में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को स्मृत
रोहतक। भाजपा की गौरवशाली भारत रैली में रविवार शाम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। कहा- अब बाप-बेटे के पास कुछ नहीं बचा है। भाजपा के जिला स्तर पर पन्ना प्रमुख सम्मेलन तक हो चुके हैं। कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला जैसे कांग्रेस के प्रमुख नेता आज कहां हैं। डॉ. अशोक तंवर को तो पार्टी से ही निकाल दिया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ रविवार नई अनाजमंडी में आयोजित गौरवशाली भारत रैली में बतौर विशिष्ट अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हर नागरिक के स्वास्थ्य की चिंता की व आयुष्मान भारत योजना लेकर आए और हरियाणा में सरकार ने आगे बढ़ते हुए चिरायु योजना लागू की। अगर हम अपने क्षेत्र की बात करें तो 152 डी , केएमपी, रोहतक में उपरगामी मार्ग, एलिवेटेड रेल मार्ग, बाढ़सा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान, अब केएमपी के साथ दोहरी रेल लाइन, मेट्रो विस्तार, झज्जर को गुरग्राम दिल्ली तक रेल मार्ग से जोड़ना जैसे अनेक कार्य हो रहे हैं। धनखड़ ने कहा कि 2024 में हरियाणा और देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि डॉ. अर्जुनराम मेघवाल, विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश धनखड़, डॉ. संजीव बाल्याण व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का पगड़ी, शॉल व मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन


कांग्रेस शासनकाल में घोटालों का बोलबाला था : बालियान
केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि वर्ष 2009 से 2014 तक कांग्रेस शासनकाल के दौरान विभिन्न घोटालों का बोलबाला था। ऐसे में देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में आशा की किरण दिखाई दी। उन्होंने गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुए अनेक सराहनीय कार्य किए। अब उनके नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था निरंतर मजबूत हो रही है। हरियाणा व पश्चिम उत्तर प्रदेश का हमेशा भाईचारा रहा है। कुछ व्यक्ति इस भाईचारा को छिन्न-भिन्न करना चाहते हैं। जनता इनके मंसूबों को कभी पूरा न होने दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक से ही अगला चुनाव लड़ना चाहेंगे : सांसद
रैली आयोजक एवं रोहतक लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वे रोहतक से ही आगामी लोकसभा चुनाव लड़ना चाहेंगे। यदि पार्टी उन्हें कोई अन्य जिम्मेदारी सौंपती है तो वे उसका भी पूरा सम्मान करेंगे। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन की अपील करते हुए भाजपा के लिए उन्होंने जनता से समर्थन मांगा।

कांग्रेस शासनकाल से ज्यादा विकास कार्य : ग्रोवर
पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि भाजपा सरकार ने रोहतक में कांग्रेस शासनकाल से ज्यादा विकास कार्य करवाए हैं। जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एलिवेटेड रोड व एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया। अनेक पार्कों व सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में मेरिट के आधार पर युवाओं को एक लाख से अधिक सरकारी रोजगार दिए गए।


ये रहे मौजूद : प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी, लोकसभा प्रभारी राजीव जैन, लोकसभा संयोजक आनंद सागर, विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक मोहन लाल बडौली, मेयर मनमोहन गोयल, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, मुख्यमंत्री के मीडिया को-ऑर्डिनेटर राजकुमार कपूर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी, रोहतक भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, झज्जर के भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शमशेर खरकड़ा, अजय बंसल, रमेश भाटिया व सतीश नांदल, राजकमल सहगल, रेनू डाबला, राजकुमार शर्मा, डॉ. रीटा शर्मा, तरुण सन्नी शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed