फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fast food shop owner beaten up by 14 people, case registered

Rohtak News: फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले को 14 लोगों ने पीटा, केस

Mon, 10 Jun 2024 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 10 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Fast food shop owner beaten up by 14 people, case registered
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने 14 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। भगवतीपुर निवासी पीड़ित राकेश ने कोतवाली में शिकायत देकर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित राकेश भवगतीपुर जीओ पेट्रोल पंप के पास फास्टफूड की दुकान चलाता है। 7 जून की रात को वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर के लिए चला था। जब वह गांव के पास पहुंचा तो कुछ दूरी पर ही रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और जान से मारने की नीयत से पिस्तौल तान दी। इसी दौरान एक ने कहा कि पहले लाठी-डंडों से मारपीट करके इसे शारीरिक प्रताड़ना देना है और उसके बाद ही गोली मारी जाएगी। इसके बाद आरोपी अमन, अभिमन्यु, सत्यवान, गौरव, करण, मोनी उर्फ सज्जन, मुकेश, अमित, सावन, हरिपाल, विकास, गोलू, साहिल व सागर ने लाठी-डंडों से मारपीट करके घायल कर दिया। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। अब पीड़ित ने उक्त लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



उधार रुपये मांगे तो दो भाईयों ने पिता के साथ मिलकर पीटा
रोहतक। थाना महम क्षेत्र में एक व्यक्ति को दो लाख रुपये उधार देने भारी पड़ गए। पैसा लौटाना तो दूर आरोपियों ने व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने ठेकेदार समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के समक्ष शिकायत देकर महम के भराण रोड निवासी अनिकेत ने आरोप लगाया कि उससे अंकित पुत्र दिनेश ठेकेदार ने करीब 6 माह के लिए दो लाख रुपये उधार लिए थे और जब समय पूरा हो गया तो रुपये मांगे। मगर उसने 6 माह का और समय मांगा। एक साल बाद जब पैसे मांगे तो उसने पेट्रोल पंप के पास बुलाया। अंकित ने अपने भाई विनीत और पिता दिनेश ठेकेदार के साथ मिलकर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी तो उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------


युवक के अपहरण का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
रोहतक। जनता काॅलोनी निवासी बबीता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके दामाद जसमीत सिंह ने सुनारिया निवासी दीपक से कुछ रुपये उधार ले रखे थे। रुपये देने में देरी हुई तो दीपक छह जून को उनके घर आया और कहा कि यदि पैसे नहीं दिए तो उनके बेटे का अपरहण कर लिया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो जान से भी मार दिया जाएगा। शनिवार को उनका बेटा राघव कृष्णा पार्क के पास से जा रहा था तो उसी समय दीपक समेत चार लड़कों के साथ सफेद रंग की कार से उनके बेटे का अपहरण करने का प्रयास किया। राघव ने शोर मचाया तो आरोपी मौका पाकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अपहरण के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed