फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers will take out tractor march from grain market to Delhi bypass today

Rohtak News: किसान अनाज मंडी से दिल्ली बाईपास तक आज निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

Sun, 26 Jan 2025 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers will take out tractor march from grain market to Delhi bypass today
रोहतक। किसान सभा ने शनिवार को होने वाले ट्रैक्टर मार्च की तैयारी पूरी की। लंबित मुद्दों को हल करवाने के लिए किसान अनाज मंडी से दिल्ली बाईपास तक मार्च निकालेंगे। किसान सभा ने शहर की जनता से सहयोग की अपील की है, साथ ही जिला प्रशासन से यातायात व्यवस्था में सहयोग की भी अपील की।
विज्ञापन

जिला प्रधान प्रीत सिंह ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में किसान और मजदूर संगठन मिलकर ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल मार्च निकालेंगे और भाजपा सरकार से किसानों के लंबित मुद्दों को हल करने की अपील करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष उमेद सिंह ने बताया कि भिवानी स्टैंड पर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण, छोटूराम चौक पर चौ. छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण, आंबेडकर चौक पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व मानसरोवर पार्क के नजदीक नेताजी सुभाष चंद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यह दिल्ली बाईपास तक का रूट है, जो शहर के बीचोबीच जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर मार्च में सभी किसान-मजदूर संगठन शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी दी जाए, बिजली कानून और स्मार्ट मीटर योजना रद्द की जाए, नई कृषि बाजार नीति को हरियाणा विधानसभा में प्रस्ताव लाकर रद्द किया जाए व किसान-मजदूरों को कर्जामुक्ति दी जाए आदि मांगें शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed