फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers will take out march past on Republic Day

Rohtak News: गणतंत्र दिवस पर मार्च पास्ट निकालेंगे किसान

Sun, 19 Jan 2025 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers will take out march past on Republic Day
जसबीर स्मारक में आयोजित अ​खिल भारतीय किसान सभा की बैठक में मौजूद किसान।
अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक शनिवार को जसबीर स्मारक में हुई। अध्यक्षता जिला प्रधान प्रीत सिंह ने की। बैठक में किसानों के लंबित मुआवजे के मुद्दे पर चर्चा की। किसान 20 जनवरी को सांसदों को ज्ञापन देंगे। गणतंत्र दिवस पर सभी तहसीलों में ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल से मार्च पास्ट परेड निकालने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

किसान सभा के राज्य महासचिव सुमित दलाल ने बताया कि किसानों के लंबित मुआवजे के मुद्दे पर जनवरी के अंतिम सप्ताह में जिला प्रशासन कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान के तहत किसान आंदोलन के आगामी कदम के लिए 20 जनवरी को सांसदों को ज्ञापन दिया जाएगा। खनौरी बॉर्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल के लंबे आमरण अनशन, एमएसपी वकर्ज माफी समेत लंबित मांगों पर किसान संगठनों के साथ बातचीत की जाएगी। डल्लेवाल की जान बचाने व कृषि विपणन पर राष्ट्रीय नीति की रूपरेखा तुरंत वापस लेने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी तानाशाही पर उतारू है। सरकार ने वर्ष 2021 में किसानों के मुद्दों को हल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उनका हल नहीं किया गया। अब आंदोलनकारियों से बात न कर किसान नेता की जान लेना चाहती है। सरकार की हठधर्मिता के कारण अगर डल्लेवाल को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार की होगी। इस मौके पर अशोक राठी, कृष्ण हुडा, चांद सिंह, सुरेंद्र, जयप्रकाश, जोगेंद्र, बलबीर बल्हारा, उमेद गिल, राय सिंह नेहरा, हरकिशन, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed