फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers submitted memorandum in the name of President to SDM

Rohtak News: किसानों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 12 Dec 2023 11:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers submitted memorandum in the name of President to SDM
11सीटीके16...एसडीएम काे ज्ञापन देते ​​संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य। संवाद
रोहतक। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एसडीएम विवेक आर्य को ज्ञापन सौंपा। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता चौधरी युद्धवीर सिंह को दिल्ली पुलिस की ओर से विदेशी दौरे पर जाने से रोककर हिरासत में लिए जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा से इंद्रजीत सिंह के साथ राजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश कादयान, प्रीत सिंह व मुकेश ने सब डिविजनल मजिस्ट्रेट विवेक आर्य को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि 9 दिसंबर को केंद्र की ओर से लिखित पत्र में किसान आंदोलन के सभी मुकदमे वापस लिए जाना स्वीकार किया गया था। इसके बावजूद पुलिस केस का बहाना बनाकर युद्धवीर सिंह को जिस प्रकार रोका गया, वह सरकार की बदनीयत का परिणाम है। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य व बिजली बिल संशोधन समेत अन्य मुद्दों को भी लागू करने से मुकर रही है। इसलिए किसान नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में एक न्यूज पोर्टल पर किसान आंदोलन की कवरेज के आधार पर यूएपीए के तहत झूठे केस वापस लेने की भी मांग की गई है। एसडीएम ने किसानों की अन्य समस्याओं पर भी विस्तार से जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें फसल खराबे के लंबित मुआवजे व बीमा क्लेम, शुगर मिल में तोल में पाई गई गड़बड़ी, मंडी की तोल संबंधी हेराफेरी की जानकारी देते हुए तुरंत समाधान करवाए जाने की मांग की। इस मौके पर अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

11सीटीके16...एसडीएम काे ज्ञापन देते संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य। संवाद

11सीटीके16...एसडीएम काे ज्ञापन देते संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed