Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers' protest continues for the fourth day

Rohtak News: किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी

Fri, 10 Apr 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers' protest continues for the fourth day

विज्ञापन

रोहतक। सांझी खेवट पर कब्जे के मामले को लेकर पहरावर गांव में किसानों का धरना वीरवार को चौथे दिन भी जारी रहा। किसान मनीष, विष्णुदत्त, संजय, ईश्वर, वेद प्रकाश व सही राम का आरोप है कि गांव में सांझी खेवट को बिना किसानों को नोटिस दिए अलग दिखाया गया।
किसानों को नोटिस दिए जाने चाहिए थे। गांव में एक निजी कंपनी ने करीब तीन साल पहले 10 एकड़ जमीन खरीदी थी। गांव में किसानों की लगभग 80 एकड़ की खेवट है जिसमें 70 से अधिक हिस्सेदार हैं। नियम अनुसार सभी हिस्सेदारों की मर्जी से ही खेवट अलग होनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसकी शिकायत उन्होंने मंडल आयुक्त को भी दी है। उनका कहना है कि किसानों की सहमति अनुसार ही जमीन दी जानी चाहिए। जब तक इसका समाधान नहीं होगा तब तक किसानों का धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

गांव में शिविर लगाकर किसानों की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। यह मामला आयुक्त की कोर्ट में विचाराधीन है। वहां से जो निर्देश मिलेंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -आशीष कुमार, एसडीएम, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed