{"_id":"640ce39ea81ec2f0aa05c605","slug":"farmers-mustard-vegetables-employees-sarpanch-are-all-being-beaten-in-the-present-government-hooda-rohtak-news-c-17-roh1018-91040-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्तमान सरकार में किसान की सरसों, सब्जी, कर्मचारी, सरपंच सब पिट रहे : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्तमान सरकार में किसान की सरसों, सब्जी, कर्मचारी, सरपंच सब पिट रहे : हुड्डा
विज्ञापन
गढ़ी सांपला किलोई में चल रहे कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’’’’ अभियान के तहत लोगों को संबोधित क
रोहतक। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में किसान की सरसों से लेकर सब्जी तक, कर्मचारी से लेकर सरपंच तक हर कोई पिट रहा है। अब लाठी की चोट का बदला वोट की चोट से लेने का समय आ चुका है। यह कहना है प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे शुक्रवार को दूसरे दिन गढ़ी सांपला किलोई में चल रहे कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के तहत लोगों के समक्ष अपने विचार रख रहे थे। अभियान के दूसरे दिन हुड्डा ने मकड़ौली खुर्द, मकड़ौली कलां, लाढ़ोत भैयापुर, नसीरपुर, चमारिया और सिसरौली में जनसंपर्क किया।
पूर्व सीएम ने कहा कि आज मध्य प्रदेश के किसानों का टमाटर, महाराष्ट्र के किसानों की प्याज और हरियाणा के किसानों का आलू व सरसों सब पिट रहे हैं। किसान, जवान और कर्मचारी से लेकर पंच-सरपंच तक हर कोई सरकार की लाठियों का शिकार हो चुका है। सरकार द्वारा दी गई लाठियों की चोट का जवाब जनता अपनी वोट से देगी। बीजेपी-जेजेपी सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान करते हुए हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर पंचायतों को उनके अधिकार दिए जाएंगे, कर्मचारियों के लिए ओपीएस लागू होगी। किसान, गरीबों, बुजुर्गों व खिलाड़ियों का ध्यान रखा जाएगा। बीजेपी 2022 तक किसानों की आय डबल करने का वादा पूरा नहीं कर पाई।
लाडवा मंडी में किसानों ने बताया कि उनका आलू आज 50 पैसे प्रति किलो के रेट पर पिट रहा है। जबकि, उसे उगाने की लागत रुपये 5-6 प्रति किलो है। सरसों पर किसानों को एमएसपी नहीं मिल पा रही। किसान फसल एमएसपी से 1000 से 1500 रुपये कम रेट पर बेचने के लिए मजबूर है। हुड्डा ने आरोप लगाया कि पिछड़ा वर्ग का आरक्षण बीजेपी-जेजेपी ने छीन लिया। क्रीमी लेयर में आय की सीमा को 8 से घटाकर 6 लाख करके सरकार ने बड़ी मात्रा में ओबीसी समुदाय को आरक्षण की श्रेणी से बाहर किया है। कांग्रेस सरकार द्वारा गरीब, दलित और पिछड़ों के लिए चलाई गई 100-100 गज के प्लॉट देने की योजना को भी इस सरकार में बंद किया था। कांग्रेस के कार्यकाल में गरीब बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में भी मौजूदा सरकार ने कटौती व घोटाला किया।