फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers join FPO to increase income

Rohtak News: आमदनी बढ़ाने के लिए एफपीओ से जुड़ें किसान

Tue, 29 Aug 2023 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers join FPO to increase income
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) से जुड़कर अपनी आमदनी को बढ़ाएं। एक या एक से अधिक गांव के किसान साथ मिलकर कृषि उत्पादक संगठन गठित कर कंपनी के पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। किसान उत्पादन संगठन के अनेक लाभ हैं तथा सरकार द्वारा भी इन संगठनों को वित्तीय मदद प्रदान की जाती है।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि किसानों द्वारा बनाया गया एक स्वयं सहायता समूह होता है, जो किसानों के हित में काम करता है। किसान उत्पादक संगठनों से जुड़ने पर छोटे किसानों को उपज का अच्छा मोल मिल जाता है। इससे किसानों की आजीविका में भी वृद्धि होगी। एफपीओ के जरिए किसानों को बीज, खाद, मशीनरी, मार्केट लिंकेज, ट्रेनिंग, नेटवर्किंग, वित्तीय सहायता और तकनीकी मदद उपलब्ध कराई जाती है। हर एक किसान उत्पादक संगठन में कम से कम 11 किसानों को शामिल करना जरूरी होता है। किसान उत्पादक संगठनों की कार्यशैली से सबसे ज्यादा लाभ छोटे और सीमांत किसानों को मिलता है।
विज्ञापन



सरकार से मिलती है आर्थिक सहायता

तीन वर्ष तक लगातार किसानों के हित में काम करने वाले किसान उत्पादक संगठन को इन तीन वर्षों में सरकार से 15 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जाती है। ये सहायता किसानों को उनकी खेती-किसानी के खर्चों के निपटारे के लिए दी जाती है, इसमें खेत की तैयारी, बीजों की खरीद, सिंचाई व्यवस्था और कृषि उपकरणों से लेकर खाद, उर्वरक, कीटनाशक तक के सभी खर्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





एफपीओ के गठन की प्रक्रिया है बेहद आसान

अगर किसी गांव के किसान आपसी तालमेल के साथ किसान उत्पादक संगठन बनाना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया बेहद आसान है। किसानों को अपने संगठन का एक नाम रखकर उसे कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर करवाना होगा। आवेदन कर्ता किसान उत्पादक संगठन के सभी सदस्य भारत के नागरिक हों और किसान वर्ग से संबंधित हों। इसके अलावा आवेदन करते समय आधार कार्ड, स्थायी प्रमाण पत्र, जमीनी दस्तावेज, बैंक खाता, पासपोर्ट साइज फोटो और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना जरूरी है।



एफपीओ गठन के लिए ऐसे करें आवेदन

किसान उत्पादक संगठन बनाने के लिए सबसे पहले किसान उत्पादक संगठन योजना की आधिकारिक बेवसाइट http://sfacindia.com/FPOS.aspx पर जाएं और एफपीओ ऑप्शन पर क्लिक करें। नये वेब पेज के खुलते ही आवेदन की लिंक स्क्रीन पर खुल जाएगी। लिंक पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म प्राप्त होगा। आवेदन फॉर्म में सही जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेजों को संलग्न करें। फॉर्म भरने के बाद सभी जानकारी दोबारा जांचें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसी प्रक्रिया के साथ आपका आवेदन सरकार के पास पहुंच जायेगा। इससे जुड़ी जानकारी के लिए जिला उद्यान अधिकारी के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed