फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers' inclination towards natural farming is increasing: Deputy Commissioner

किसानों का प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ रहा है रुझान : उपायुक्त

Sat, 24 Feb 2024 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 24 Feb 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Farmers' inclination towards natural farming is increasing: Deputy Commissioner
रोहतक। प्रदेश सरकार की ओर से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों से किसान अपनी फसलों को जहर मुक्त करने के लिए प्राकृतिक खेती को अपना रहे हैं। किसानों का देशी गाय की खरीद की तरफ भी रुझान बढ़ा है। जिले में अब तक 436 किसानों ने प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए पोर्टल पर 828 एकड़ हेतु पंजीकरण करवाया है। 210 किसानों ने देशी गाय की खरीद के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने सरकार द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से देशी गाय की खरीद पर 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। प्राकृतिक खेती के लिए विभिन्न प्रकार के कल्चर, खाद बनाने को पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाला प्रत्येक किसान 200 लीटर क्षमता के चार प्लास्टिक ड्रम ले सकता है। इसके लिए किसानों को 750 रुपये प्रति ड्रम प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
जिले के किसान अब प्राकृतिक खेती में रुचि ले रहे हैं। इच्छुक किसानों को स्कीम के अंतर्गत सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। प्राकृतिक खेती का प्रमाणीकरण भी विभाग द्वारा निशुल्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कर्मचंद, कृषि उप निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed