फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers did not receive crop payment even after a month

Rohtak News: एक महीने के बाद भी किसानों को नहीं मिली फसल की पेमेंट

Thu, 09 May 2024 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers did not receive crop payment even after a month
मंडी में गेहूं का उठान धीमा है, इसकी वजह से एक महीना बीतने के बाद भी किसानों के खातों में पेमेंट नहीं पहुंची है। किसान कभी आढ़ती तो कभी अधिकारियों के पास चक्कर काट रहे हैं। सांपला अनाज मंडी में साढ़े चार लाख क्विंटल गेहूं की आवक हुई, जबकि 45,000 क्विंटल सरसों बिक्री के लिए पहुंची।
विज्ञापन

अभी तक करीब 60 प्रतिशत गेहूं की उठान हुई है। उठान न होने से सैकड़ों किसानों की लाखों रुपये की पेमेंट अभी अटकी हुई है। मंडी में दोनों फसलों की आवक बंद हो चुकी है। हाल में केवल उठान का कार्य बचा हुआ है, जबकि सरकार के निर्देश थे कि किसान की फसल खरीदने के 72 घंटे बाद ही उनके खाते में पेमेंट पहुंच जाएगी। अब बहुत से किसानों की शिकायत है कि उन्हें अपनी फसल की बिक्री किए हुए एक महीना बीत गया, लेकिन उनके खाते में पेमेंट नहीं पहुंची।
विज्ञापन

किसानों को उठानी पड़ रही परेशानी
मांडोठी निवासी किसान सोनू प्रवीन, रिंकू, जसवीर, राजवीर व अन्य किसानों का कहना है कि उन्हें एक महीना पहले मंडी में अपनी फसल डाली थी। अब तक उनके खाते में पैसे नहीं पहुंचे। इसके लिए आढ़ती व अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। उन्हें किसी ने मकान का निर्माण करना है तो किसी को पट्टे पर जमीन लेनी है। किसी ने घर के सामान की खरीदारी करनी है। पैसों के बिना सभी काम रुके हुए। आढ़तियों का कहना कि खरीदे एजेंसी की लापरवाही से उठान नहीं हो रहा। उन्होंने आला अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। मार्केट कमेटी सचिव दीपक कुमार का कहना है कि अभी तक 60 प्रतिशत से अधिक गेहूं उठान हो चुकी है और निर्देश दिए गए हैं कि जल्द पूरी उठान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed