फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers could not be paid for mustard even after five days

Rohtak News: पांच दिन बाद भी नहीं हो पाया किसानों को सरसों का भुगतान

Sun, 30 Mar 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 30 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers could not be paid for mustard even after five days
रोहतक। सरसों की खरीद के पांच दिन बाद भी किसानों को सरसों का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि सरकार फसल खरीद के 72 घंटों में फसल के भुगतान की बात कह रही है।
विज्ञापन

सरसों की खरीद शुरू के 14 दिन बीत जाने के बाद भी रोहतक अनाज मंडी में सरसों की आवक रफ्तार नहीं पकड़ पा रही। साथ ही, किसानों की पोर्टल पर डाटा वेरिफाई नहीं होने की समस्या कम नहीं हो रही। किसानों को सरसों 200 से 250 रुपये प्रति क्विंटल कम दाम पर बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन


जिले की अनाज मंडियों में शनिवार को 10635 क्विंटल सरसों की आवक हुई। इनमें से 12996 क्विंटल की खरीद हुई। खरक कला में 522 क्विंटल सरसों की आवक हुई। मंडी में खरीद नहीं हुई। महम मंडी में 3208 क्विंटल सरसों की आवक हुई। इसमें से 4451 क्विंटल की खरीद हुई। सांपला मंडी में 2129 क्विंटल की आवक हुई। इसमें से 1992 क्विंटल खरीद की गई। कलानौर मंडी में 4220 क्विंटल सरसों की आवक हुई। इसमें से 4113 क्विंटल की ही खरीद हुई। रोहतक अनाज मंडी में 556 क्विंटल आवक इसमें से 441 क्विंटल की खरीद की गई। ऑनलाइन डाटा वेरिफाई नहीं होने के कारण किसानों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। मंडी में सरसों बेचने के लिए आ रहे किसान मजबूरी में कम दामों पर सरसों को प्राइवेट बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को प्रतिदिन खरीद में राहत मिली
सरकार की ओर से किसानों को राहत देते हुए एक किसान से प्रतिदिन सरसों खरीद को 25 क्विंटल से बढ़ाकर 40 क्विंटल कर दिया गया है। इससे किसानों को राहत मिलेगी। किसानों की मांग है, कि प्रति एकड़ खरीद को भी बढ़ाना चाहिए। तभी किसानों को सही मायने में राहत मिलेगी।
यह बोले किसान

पांच दिन बीत जाने के बाद भी फसल का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि सरकार 72 घंटों में फसल का भुगतान करने का दावा कर रही है। पोर्टल पर डाटा वेरिफाई नहीं किया जा रहा। किसानों को चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
- मनोज, किसान मकड़ौली

मेरी फसल मेरी फसल पोर्टल पर चार एकड़ फसल का पंजीकरण करवाया गया था। मंडी में आने पर दो एकड़ फसल का डाटा वेरिफाई मिला। बाकी सरसों को 250 रुपये कम दाम में प्राइवेट बेचना पड़ा।

- रामअवतार, किसान कबूलपुर

सरसों की खरीद का भुगतान शुरू किया जा चुका है। लगातार किसानों के खातों में फसल का भुगतान किया जा रहा है। जिन किसानों का भुगतान नहीं हो पाया है, उनका भुगतान एक से दो दिन में कर दिया जाएगा।
- धर्मेंद, डीएम हैफेड रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed