फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers are using paper number plates to enter their tractors into the market.

Rohtak News: कागज की नंबर प्लेट से किसान मंडी में करा रहे ट्रैक्टरों की एंट्री

Wed, 15 Apr 2026 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 15 Apr 2026 04:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers are using paper number plates to enter their tractors into the market.
10-रोहतक की नई अनाज मंडी में गेट पास कार्यालय में बायोमीट्रिक के दौरान निशान न आने पर हाथ की उं
दीपक खन्ना
विज्ञापन

रोहतक। नई अनाज मंडी में जुगाड़ के सहारे गेहूं की एंट्री दर्ज हो रही है। ट्रैक्टर लेकर आए किसानों को कागज की नंबर प्लेट बनवाकर पोर्टल पर अपलोड करनी पड़ रही है। यहीं ट्रैक्टरों के सहारे घर से नंबर प्लेट लाकर किसान अपना गेहूं बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर, आवक में तेजी आने से सड़कों पर पड़े गेहूं को मजदूर मिट्टी सहित झाडू लगाकर समेट रहे हैं। मंगलवार को जिले की नई अनाज मंडी में दोपहर एक बजे टीम ने मंडी में प्रवेश किया तो गेट संख्या एक के निकट दोपहर 1:06 बजे दो-तीन ट्रैक्टर गेट पास के लिए लाइन में लगे दिखाई दिए। वहीं, इसी मार्ग पर टिन शेडों में गेहूं भरने से सड़क पर डाला जाना लगा। यहां कचरा भी पड़ा दिखाई देर रहा था।
मंडी में दोपहर 1:15 बजे एसडीएम आशीष कुमार गेहूं खरीद का निरीक्षण करने पहुंचे। किसान गेहूं का उठान न होने कारण एसडीएम को पर्ची दिखाते नजर आए।
एसडीएम ने आश्वासन दिया कि अन्य दिनों की अपेक्षा आज गेहूं की अधिक उठान होगी। टीम ने दोपहर 1:30 बजे गेट तीन पर गेट पास की स्थिति देखी। यहां किसान बायोमीट्रिक प्रणाली से परेशान दिखे। मशीन में निशान न आने से हाथों की उंगलियां भी पोंछते नजर आए।
विज्ञापन

दोपहर 1:36 बजे गेट तीन पर किसानों ने हाथ से जुगाड़ कर बनवाई गई नंबर प्लेट ली हुई थी। कार्यालय अधिकारियों ने ट्रैक्टर के पास खड़ा कर किसानों इस नंबर प्लेट को ऑनलाइन अपडेट किया। यहां किसानों अपनी आप बीती भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
अभी सर्वर की कोई समस्या नहीं है। 60 प्रतिशत से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है। मंडी प्रबंधन की ओर तेजी से उठान भी की जा रही है। अभी गेट पास की किसी शिकायत भी नहीं आई है।
- आशीष कुमार, एसडीएम।
-------
अस्पताल में उपचार चल रहा है। करीब चार से अधिक बार मंडी में बायोमीट्रिक के लिए आ चुका लेकिन सर्वर की समस्या और हाथों के निशान के कारण खरीद नहीं हो सकी। हालांकि, मंगलवार को काम हुआ है।
- रामधन, किसान भंभेवा
-------
किसानों को ई-खरीद पोर्टल में सर्वर न चलने से परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार को करीब 30 मिनट और सोमवार को 5 घंटे से अधिक समय तक सर्वर नहीं चला है। लाइन में खड़े होकर गेट पास बनने का इंतजार किया।

- डॉ. मन्नू कुंडू, टिटौली।

10-रोहतक की नई अनाज मंडी में गेट पास कार्यालय में बायोमीट्रिक के दौरान निशान न आने पर हाथ की उं

10-रोहतक की नई अनाज मंडी में गेट पास कार्यालय में बायोमीट्रिक के दौरान निशान न आने पर हाथ की उं

10-रोहतक की नई अनाज मंडी में गेट पास कार्यालय में बायोमीट्रिक के दौरान निशान न आने पर हाथ की उं

10-रोहतक की नई अनाज मंडी में गेट पास कार्यालय में बायोमीट्रिक के दौरान निशान न आने पर हाथ की उं

10-रोहतक की नई अनाज मंडी में गेट पास कार्यालय में बायोमीट्रिक के दौरान निशान न आने पर हाथ की उं

10-रोहतक की नई अनाज मंडी में गेट पास कार्यालय में बायोमीट्रिक के दौरान निशान न आने पर हाथ की उं

10-रोहतक की नई अनाज मंडी में गेट पास कार्यालय में बायोमीट्रिक के दौरान निशान न आने पर हाथ की उं

10-रोहतक की नई अनाज मंडी में गेट पास कार्यालय में बायोमीट्रिक के दौरान निशान न आने पर हाथ की उं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed