{"_id":"65dcdfb77dd83c5a7304b685","slug":"farmers-angry-over-not-getting-royalty-staged-a-protest-at-the-water-treatment-plant-rohtak-news-c-17-roh1020-369836-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रॉयल्टी नहीं मिलने से नाराज किसानों ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रॉयल्टी नहीं मिलने से नाराज किसानों ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर दिया धरना
Tue, 27 Feb 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
26महम03.... महम के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर धरना पर बैठे किसान। संवाद
महम। गंगानगर गांव के किसानों ने राॅयल्टी न मिलने से नाराज होकर महम के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में धरना दिया। यहां प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।
किसानों का कहना था कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए सरकार ने किसानों की जमीन अधिग्रहित की थी। अब किसानों को रॉयल्टी नहीं दी जा रही है। वर्ष 2009 में महम का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगा था। सरकार ने 35 साल तक किसानों को रॉयल्टी दिए जाने का करार किया था। वर्ष 2016 तक रॉयल्टी मिलती रही। इसके बाद से उन्हें रॉयल्टी नहीं मिली है। पिछले सात साल से ग्रामीण रॉयल्टी का इंतजार कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुरजीत मलिक ने किसानों को आश्वासन दिया कि अप्रैल तक किसानों को उनकी बकाया रॉयल्टी दे दी जाएगी। एसडीओ के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।