{"_id":"6197fca3659aaa04f027276a","slug":"farmers-and-organizations-welcome-the-prime-minister-with-an-open-heart-rohtak-news-rtk63034207","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री का खुले मन से स्वागत करें किसान और संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री का खुले मन से स्वागत करें किसान और संगठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि गुरु पर्व के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है। किसान व अन्य संगठनों को इसके लिए खुले दिल से उनका स्वागत करना चाहिए। वह शुक्रवार को कई कार्यक्रमों में शामिल हुए, इस दौरान मीडिया से भी बात की।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा ही किसानों के हित में काम किया है, अनेकों योजनाएं बनाई हैं। किसान हमारे अन्नदाता हैं और पार्टी उनका सम्मान करती है। कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार ने पहले ही सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दे दिया था। उसी हलफनामे के आधार पर अदालत ने कानूनों पर स्टे किया था, सरकार कभी भी टकराव की स्थिति नहीं चाहती थी। पीएम की यही सोच रही है कि किसान उन्नति करें, जिससे देश आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि गुरु पर्व पर हुई इस घोषणा के बाद किसान व अन्य संगठनों को आपस में बातचीत कर प्रधानमंत्री को पगड़ी पहना कर उनका स्वागत करना चाहिए। डॉ. शर्मा ने कहा कि एमएसपी व अन्य मुद्दों को लेकर कृषि विशेषज्ञों की उच्चस्तरीय कमेटी मंथन करेगी। विपक्ष ने खाद की कमी बताकर किसानों में भ्रम फैलाया जबकि, प्रदेश में डीएपी की कोई कमी नहीं है।
दिल्ली से रोहतक की दूरी होगी कम
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि दिल्ली से रोहतक की दूरी अब कम समय में तय होगी। दूसरे चरम में दिल्ली से रोहतक के लिए रैपिड ट्रेन की योजना को हरी झंडी मिल चुकी है। जल्द ही इसे अमलीजामा पहना दिया जाएगा। इसके बाद तीस मिनट में दिल्ली तक का सफर तय होगा। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। साथ ही कहा कि कोरोना के चलते विकास कार्य प्रभावित हुए थे, लेकिन अब इन्होंने रफ्तार पकड़ ली है। पूरे प्रदेश में समान विकास कार्यों का खाका तैयार किया गया है।