{"_id":"5fd3e08b8ebc3e3c853955d2","slug":"farmers-and-administration-face-to-face-on-the-toll-today-rohtakcity-news-rtk5859934177","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल नहीं होंगे बंद, हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस के 200 जवान तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल नहीं होंगे बंद, हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस के 200 जवान तैनात
विज्ञापन
खरावड़ के सांई मंदिर के पास किसानों के लिए लगे लंगर पर पंजाब से पहुंचे किसानों से एसवाईएल पर चर्च?
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने शनिवार को देशभर में टोल फ्री करने का ऐलान किया है। अगर रोहतक में किसान मकड़ौली टोल को फ्री करने में कामयाब रहे तो टोल कंपनी को 20 लाख रुपये का घाटा होगा। क्योंकि 24 घंटे में टोल से करीब 22 हजार वाहन गुजरते हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन का दावा है कि टोल फ्री नहीं होने दिए जाएंगे, 200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी टोल पर लगाई गई है। खुद डीएसपी मामले पर नजर रखे हुए हैं।
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध और आंदोलन तेजी पकड़ने लगा है। सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करने के लिए किसान 12 दिसंबर को हाईवे को टोल फ्री करेंगे। इसके लिए किसान टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के जरिए रोष प्रकट करेंगे। इसके एक दिन बाद 14 दिसंबर को जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। किसान प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। जिले में किसान नेताओं का कहना है कि वे अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसान टोल प्लाजा को टोल फ्री कराने निकलेंगे। किसान सभा के जिला प्रधान प्रीत सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। दो जमा पांच जन आंदोलन संगठन के अध्यक्ष सतबीर हुड्डा का कहना है कि आंदोलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मकडौली, लाढौत, धामड, चमारिया, खिडवाली, सांघी, जसिया, ब्राह्मणवास, बसंतपुर समेत अन्य गांवों का दौरा किया गया। इस मौके पर धर्मपाल हुड्डा, बनवारी लाल, बलबीर सरोहा, रोहताश सिंहमार मौजूद रहे।
--
किसान कृषि कानूनों के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ेंगे। किसान आंदोलन की सफलता को लेकर संघर्ष तेज करते हुए शनिवार को टोल प्लाजा टोल फ्री करने को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। जिले के चारों ओर के टोल पर किसान भारी संख्या में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सुमित सिंह, सचिव, किसान सभा।
------
किसानों को रोकना सरकार के बूते से बाहर है। वे अपने हक के लिए शनिवार को टोल फ्री कराएंगे। यह प्रदर्शन का हिस्सा है। इसके बाद 14 दिसंबर को जिला स्तर पर प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
-अनिल नांदल उर्फ बल्लू, प्रधान, भारतीय किसान यूनियन अंबावत।
..............
टोल भर कर जाएंगे वाहन चालक : सीजेएम
फोटो-
टोल पहले की तरह ही चालू रहेंगे। इसके लिए टोल कर्मियों को उचित दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से संपर्क साध कर टोल पर सुरक्षा व्यवस्था के और कड़े इंतजाम के बारे में कहा गया है। अगर वाहन चालकों को कोई रोकता है तो वे विभिन्न टोल फ्री नंबरों पर कॉल कर मदद ले सकते हैं। टोल से जो भी होकर गुजरेगा व टोल भरकर ही अपने गंतव्य की ओर जा पाएगा।
- कर्नल वीरेंद्र सिंह शेखावत, सीजेएम, आरपीटीएल।
-----
200 पुलिसकर्मी टोल पर तैनात : डीएसपी
हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बिल्कुल तैयार है। टोल पर 100-100 जवानों की दो टीमों की ड्यूटी लगाई हैं। जिसका सुपरविजन डीएसपी रैंक अधिकारी करेंगे। इसके अलावा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन में भी पुलिस फोर्स तैयार की गई है। टोल पर आने वाले सभी वाहन चालकों सहित अन्यों से अनुरोध है कि वे कानून के दायरे में रह कर टोल क्रॉस करें। टोल बंद नहीं है, इसलिए टोल पर टैक्स न भरने की बात न कहें।
- सज्जन सिंह, डीएसपी।