{"_id":"699751e7c7d9a5fece00718f","slug":"farmer-who-went-to-irrigate-his-field-died-under-suspicious-circumstances-rohtak-news-c-199-1-sroh1006-148751-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खेत में सिंचाई करने गए किसान की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खेत में सिंचाई करने गए किसान की संदिग्ध हालत में मौत
विज्ञापन
19जेएनडी02-सतपाल।
जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव ढाठरथ में खेत में सिंचाई करने गए किसान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
ढाठरथ निवासी 58 वर्षीय सतपाल वीरवार सुबह खेत में फसल को पानी देने गए थे। कुछ देर बाद परिजनों ने उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उनका पौत्र अभी खेत में पहुंचा तो दादा बेसुध हालत में पड़े हुए मिले।
उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी और सतपाल को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि सतपाल खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। मौत कैसे हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।