फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmer shot for opposing tree cutting

पेड़ काटने का विरोध करने पर किसान को गोली मारी

Fri, 28 Jan 2022 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot for opposing tree cutting
महम। चौबीसी के गांव निंदाना में किसान को खेत से कीकर का पेड़ काटने का विरोध करने पर एक युवक ने गोली मार दी। उसे महम के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक निंदाना गांव निवासी राजसिंह ने बताया कि 26 जनवरी के दिन वह और उसका भतीजा अपने खेत में काम कर रहे थे। देखा कि दो दिन पहले उनके खेत से गांव के ही अमित ने कीकर का पेड़ काट लिया था। जब उसे कीकर काटने के बारे में विरोध जताया तो वह वहां से चला गया। आरोप है कि थोड़ी ही देर बाद वह अपने साथियों सहित आया। उसके हाथ में पिस्तौल था जबकि दूसरे डंडे व लाठी लिए हुए थे। आरोप है कि अमित ने उसको मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। एक गोली उसके पेट में लगी। उसके भतीजे ने भाग कर जान बचाई। घटना के बाद आरोपी भाग गए। गोली लगने से घायल हुए किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने किसान की शिकायत पर अमित, विशाल, साहिल, पवन, देवेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी अमित को पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed