फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmer leader Rakesh Tikait reached village of olympics gold medalist Neeraj Chopra

सम्मान: गोल्डन ब्वॉय के गांव साढ़े सात घंटे लेट पहुंचे टिकैत, बोले- धर्म या जाति के लिए पदक नहीं लाया नीरज

Thu, 12 Aug 2021 10:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Aug 2021 10:10 PM IST
सार

किसान नेता राकेश टिकैत गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा के घर पहुंचे। इस दौरान राकेश ने नीरज के परिवार को बधाई दी और फूल-माला पहनाकर सम्मानित भी किया। 
 

विज्ञापन
Farmer leader Rakesh Tikait reached village of olympics gold medalist Neeraj Chopra
नीरज चोपड़ा के गांव पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नीरज किसी धर्म, जाति, वर्ग के लिए नहीं बल्कि देश के लिए पदक लाया है। इससे देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। जो पूरे देशवासियों के लिए गर्व की बात है। यह कहना है कि भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत का। वह गुरुवार को नीरज चोपड़ा के गांव खंडरा पहुंचे और उनके परिवार को बधाई दी। 

विज्ञापन


किसान नेता राकेश टिकैत के गांव खंडरा पहुंचने का वक्त दोपहर 12 बजे तय किया गया था, हालांकि वह कुरुक्षेत्र से शाम साढ़े सात गांव खंडरा पहुंचे। उन्होंने नीरज के दादा धर्मवीर सिंह और पिता सतीश चोपड़ा को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने नीरज के पिता और दादा को बधाई दी। इस दौरान किसान नेता रतनमान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


नीरज के सम्मान में मुख्य डाकघर का लेटर बॉक्स किया सुनहरा 
नीरज चोपड़ा के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के सम्मान में पानीपत मुख्य डाकघर का लेटर बॉक्स सुनहरा कर दिया गया है। साथ ही उस पर लिखकर बताया गया कि लेटर बॉक्स का रंग क्यों बदला गया है। नीरज के गोल्ड जीतने के सम्मान में यह रंग बदला गया है। देशभर का यह पहला डाक घर है, जहां पर लेटर बॉक्स का लाल रंग हटाकर उसे सुनहरा रंग दिया गया है। गुरुवार को इस विशेष लेटर बॉक्स का शुभारंभ किया गया। एसएसपीओ रंजीत सिंह ने इस विशेष लेटर बॉक्स का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed