फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmer dies in road accident

Rohtak News: सड़क दुर्घटना में किसान की मौत

Sat, 11 May 2024 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 11 May 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies in road accident
बादली। माजरी गांव के पास मोटरसाइकिल पर खेतों में जा रहे एक किसान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है, जबकि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

माजरी गांव निवासी राजसिंह 65 अपनी मोटरसाइकिल से खेतों में जा रहा था। जब वह बादली रोड पर माइनर के पास पहुंचा तो एक कैंटर ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद राजसिंह सड़क पर गिर गया और उसे गहरी चोटें आने के चलते मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ ले जाया गया। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस जांच अधिकारी जयभगवान ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed