फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Faridabad got govt medical college like Mewat, Khanpur and Karnal

मेवात, खानपुर, करनाल की तरह फरीदाबाद को भी मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज

Tue, 22 Dec 2020 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Faridabad got govt medical college like Mewat, Khanpur and Karnal
प्रदेश में मेवात, खानपुर, करनाल की तरह फरीदाबाद में भी एक सरकारी मेडिकल कॉलेज श्री अटल बिहारी वाजपेयी गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज छैंस्सा में खुलने जा रहा है, जोकि मरीजों के अलावा चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में वरदान बनेगा। यहां डॉक्टरों की भर्ती के लिए पीजीआईएमएस रोहतक ने आवेदन मांगे हैं और 30 व 31 दिसंबर को इन पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। इससे पहले संस्थान के सभी विभागों ने मेडिकल कॉलेज को चलाने के लिए जरूरी सामान की लिस्ट तैयार की थी। सारा कार्य मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमानुसार किया जा रहा है, ताकि मेडिकल कॉलेज को चलाने के लिए अनुमति ली जा सके।
विज्ञापन

फरीदाबाद के मेडिकल कॉलेज के लिए मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री रोग, एनाटमी, फिजियोलॉजी, बॉयोकैमिस्ट्री में एक-एक प्रोफेसर, पैथोलॉजी में एक, मेडिसिन में दो, पीडियाट्रिकस में एक, सर्जरी में दो, ऑर्थोपेडिक्स में एक, स्त्री रोग में एक, एनेस्थिसियोलॉजी में दो, रेडियोडायग्नोसिस में एक, एनाटमी में एक, फिजियोलॉजी में एक, बॉयोकेमिस्ट्री में एक, माइक्रोबॉयोलॉजी में एक, फार्माकोलॉजी में एक, टीबी एंड चेस्ट में एक, डरमेटोलॉजी में एक, साइक्रेटरी में एक, एमेरजेंसी मेडिसिन में एक एसोसिएट प्रोफेसर के लिए आवेदन मांगे हैं। वहीं पैथोलॉजी में एक, फोरेंसिक मेडिसिन में एक, कम्यूनिटी मेडिसिन में एक, एनाटमी में दो, फिजियोलॉजी में दो, बॉयोकैमिस्ट्री में दो, मेडिसिन में तीन, सर्जरी में तीन, ऑप्थलमोलॉजी में एक, स्त्री रोग विभाग के लिए दो, एनेस्थिसियोलॉजी में दो, रेडियोडायग्नोजिस में एक, डेंटल में एक, एमरजेंसी मेडिसिन व इएनटी में एक सहायक प्रोफेसर के लिए आवेदन मांगा है। डेमोंस्ट्रेटर के पद पर तीन एनाटमी, तीन फिजियोलॉजी, तीन बॉयोकैमिस्ट्री, एक फार्माकोलॉजी, एक पैथोलॉजी, एक माइक्रोबॉयोलॉजी, एक फोरेंसिक मेडिसन व एक कम्यूनिटी मेडिसिन में आवेदन मांगा गया है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में 24 सीनियर रेजिडेंट्स व 32 जूनियर रेजिउेंट्स के लिए आवेदन मांग गए हैं।
विज्ञापन

बंद हो चुके गोल्ड फील्ड निजी मेडिकल कॉलेज को सरकार ने किया है अधिग्रहीत
गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज के नाम से बंद हो चुका निजी मेडिकल कॉलेज अब सरकार ने अधिग्रहीत कर लिया है और यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज संचालित होगा। इससे फरीदाबाद व आसपास के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलने के अलावा नए एमबीबीएस डॉक्टर तैयार होंगे। यहां के सामान की खरीद की सूची उसकी गुणवत्ता के आधार पर पीजीआईएमएस रोहतक में तैयार हो चुकी है। पिछले 15 दिन में दो से तीन बैठक इस विषय पर हो चुकी हैं। एक ओर सामान खरीद की प्रक्रिया चल रही है, दूसरी ओर पीजीआईएमएस स्टाफ की भर्ती करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद में खुलने जा रहे मेडिकल कॉलेज का बतौर प्रशासक कार्यभार मेवात मेडिकल कॉलेज में कम्यूनिटी मेडिसिन के डॉ. पवन गोयल देख रहे हैं। यह सरकारी मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है, इसकी भर्ती सरकार की ओर से निकाली गई हैं। पीजीआईएमएस रोहतक यहां की फैकल्टी के लिए साक्षात्कार लेगा। यह सारा कार्य कुलपति की चेयरमैनशिप, डीएमईआर की कमेटी के समक्ष होगा।
-डॉ. एचके अग्रवाल, कुलसचिव, पीजीआईएमएस रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed