फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Famous brand desi ghee and dairy seal were being made by mixing chemicals.

Rohtak News: केमिकल मिलाकर बना रहे थे नामी ब्रांड का देसी घी, डेयरी सील

Sun, 23 Feb 2025 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Famous brand desi ghee and dairy seal were being made by mixing chemicals.
जिले के लाखन माजरा कस्बे में मिलावटी देसी घी तैयार करने का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस व एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) विभाग ने शनिवार को एक डेयरी में छापा डालकर भारी मात्रा में घी, टिन, डिब्बे व स्टीकर बरामद किए हैं। यहां केमिकल व रिफाइंड की मिलावट से देसी घी तैयार कर नामी कंपनियों की पैकिंग में डाला जाता है। इसके बाद इसे प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई कर दिया जाता है।
विज्ञापन

डेयरी से 180 लीटर सरसों का तेल व 15 लीटर रिफाइंड बरामद किया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। रेलवे फ्लाई ओवर के पास पकड़ी गई इस फैक्टरी में तैयार व पैक घी प्रदेश भर में सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

पुलिस व एफडीए की टीम ने शनिवार को लाखन माजरा के रेलवे फ्लाईओवर के पास डेयरी में छापा डाला। यहां काफी मात्रा में मिलावटी घी बरामद हुआ। यही नहीं, नामी कंपनियों का रिफाइंड, उनकी पैकिंग, टिन डिब्बे व अन्य सामान भी मिला है। छापा डालने की सूचना मिलते ही डेयरी संचालक व तीन युवक पुलिस को चकमा देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरी पर ताला लगा मिला, टीम ने ताला खोलकर की जांच
पुलिस के अनुसार, रेलवे फ्लाईओवर के पास जगमाल उर्फ कुल्फी की डेयरी में रिफाइंड ऑयल, वेजिटेबल ऑयल, सरसों का तेल मिला है। इनमें केमिकल मिलाकर नामी कंपनी का देसी घी तैयार किया जा रहा था। टीम के डेयरी पर पहुंचने पर यहां ताला लगा मिला। ताला खोलकर टीम अंदर गई और कार्रवाई की। बरामद माल की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। लाखन माजरा पुलिस ने चार युवकों व डेरी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, एफडीए की टीम ने सभी सामान के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

यह सामान हुआ बरामद
पुलिस को डेयरी में काफी सामान बरामद हुआ है। इसमें प्लास्टिक कैन 30 किलो, नामी कंपनी की कंटेनर पैकिंग 450, कंटेनर 25 नग, सरसों तेल 180 लीटर, रिफाइंड 15 किलो शामिल हैं।

लाखन माजरा स्थित डेयरी से मिलावटी घी बनाने का सामान मिला है। सामान को कब्ज में लेकर डेयरी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। सभी सामान को जांच के लिए भेज दिया गया है।

- सतीश कादयान, एफएसओ, एफडीए।

किडनी-लिवर व कैंसर का खतरा
नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डाॅ. पवन गोयल ने बताया कि मिलावटी घी के लंबे समय तक उपयोग करने से किडनी-लिवर खराब होने का खतरा अधिक है। कई तरह के कैंसर व हृदय रोग की भी आशंका रहती है। एलर्जी, पेट में अल्सर की परेशानी जल्द प्रभावी होने लगती है। गर्भवती और बच्चों के लिए नकली घी ज्यादा खतरनाक साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed