{"_id":"6620bca0af98ed518b00a044","slug":"family-that-became-example-of-love-was-targeted-in-rohtak-adopted-son-friend-also-died-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: प्यार की मिसाल बने परिवार को लगी नजर, गोद लिए बेटे के दोस्त ने भी तोड़ा दम; एक दिन पहले हुआ था हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: प्यार की मिसाल बने परिवार को लगी नजर, गोद लिए बेटे के दोस्त ने भी तोड़ा दम; एक दिन पहले हुआ था हादसा
Thu, 18 Apr 2024 11:54 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 18 Apr 2024 11:54 AM IST
सार
रोहकर के खिड़वाली गांव निवासी रामकुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे अमित अपने दोस्त प्रदीप के साथ बाइक पर गांव से रोहतक आ रहा था। शिव भट्ठा खिडवाली के पास पहुंचे तो भट्टे की तरफ से एक ट्रैक्टर चालक मिट्टी मिक्चर डम्पर को जोड़कर एकदम रोड पर ले आया। बाइक सीधी डम्फर मिक्चर में जा टकराई।
विज्ञापन
रोहतक सदर थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक के खिड़वाली गांव में दो भाईयों व दो बहनों के आपसी प्यार व सौहार्द का प्रतीक बने परिवार को किसी की नजर लग गई। बड़ी बहन ने छोटी बहन की बेटी व बेटे को गोद लिया था। एक दिन पहले गोद लिए बेटे 22 साल के अमित की खिड़वाली-ब्राह्मणवास गांव के बीच हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। साथ में उसके घायल दोस्त गांव के ही युवक प्रदीप ने भी दम तोड़ दिया। वीरवार को दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में ले जाए गए। साथ ही ट्रैक्टर चालक की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है, जिसने बाइक को टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
खिड़वाली गांव निवासी रामकुमार ने बताया कि वे दो भाई हैं। छोटे भाई राजबीर व उसकी शादी दो सगी बहनों के साथ हुई थी, जो सोनीपत जिले के गांव गढ़ी सिसाना की रहने वाली हैं। राजबीर के दो बेटे व दो बेटी हैं। उसने एक बेटे अमित व बेटी सोनिया को गोद लिया था। बेटी की शादी हो चुकी है। 22 साल का बेटा अमित अभी पढ़ रहा था। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे अमित अपने दोस्त प्रदीप के साथ बाइक पर गांव से रोहतक आ रहा था।
विज्ञापन
शिव भट्ठा खिडवाली के पास पहुंचे तो भट्टे की तरफ से एक ट्रैक्टर चालक मिट्टी मिक्चर डम्पर को जोड़कर एकदम रोड पर ले आया। बाइक सीधी डम्फर मिक्चर में जा टकराई, जिससे अमित व प्रदीप को काफी गहरी चोटें आई। उनको पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां अमित ने बुधवार को ही दम तोड़ दिया था। जबकि प्रदीप की वीरवार को मौत हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक खिड़वाली गांव निवासी सोमबीर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन