फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Family identity card will now help capable youth to find jobs

Rohtak News: सक्षम युवाओं के लिए अब नौकरी ढूढ़ेगा परिवार पहचान पत्र

Tue, 12 Nov 2024 10:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Family identity card will now help capable youth to find jobs
रोहतक। परिवार पहचान पत्र अब बेरोजगार युवाओं को बताएगा कि वे कहां और किसी प्रकार की नौकरी के लिए योग्य हैं। इसके लिए परिवार पहचान पत्र में बेरोजगार का कॉलम जोड़ दिया है। सक्षम युवा योजना को पीपीपी से जोड़ गया है।
विज्ञापन

नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) की ओर से परिवार पहचान पत्र का डेटा सत्यापन का काम किया जाता है। क्रीड के एक अधिकारी ने बताया कि फैमिली आईडी (परिवार पहचान पत्र) के लिए नया अपडेट आया है। इसमें परिवार पहचान पत्र में बेरोजगार युवाओं के लिए नया कॉलम जोड़ा गया है। जो सक्षम युवा योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें अपनी फैमिली आईडी में यह बदलाव करना अनिवार्य होगा। योजना के तहत शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा, साथ ही उन्हें वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। इसके अलावा, परिवार पहचान पत्र के साथ कई सरकारी सेवाओं को जोड़ा गया है, जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और आय प्रमाण पत्र। इन सेवाओं के साथ फैमिली आईडी को लिंक करने से परिवार की जानकारी स्वचालित रूप से अपडेट हो जाएगी, जिससे सेवाओं का लाभ उठाना और भी आसान हो जाएगा। पीपीपी से पेंशन योजनाएं (वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन), राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र व अन्य योजनाओं को जोड़ा गया है। योग्य व्यक्तियों को इन सेवाओं का लाभ स्वचालित रूप से मिलता है।
विज्ञापन

लघुसचिवालय में है सक्षम योजना अधिकारी का कार्यालय
फिलहाल लघुसचिवालय में सक्षम योजना अधिकारी का कार्यालय है। जहां 12वीं पास के बाद युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पंजीकरण करवा सकते हैं। विभाग युवाओं को न केवल समय-समय पर रोजगार उपलब्ध करवाता है, बल्कि बेरोजगारी भत्ता भी दिलवाया जाता है। सरकारी विभागों को जब भी सक्षम योजनाओं की जरूरत होती है तो वे विभाग से ही सूची मांगते हैं। अब परिवार पहचान पत्र से सक्षम युवा योजना जुड़ने से बेरोजगार युवाओं को खुद ही पता लग जाएगा कि वे किस नौकरी के लिए योग्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यालय ने परिवार पहचान पत्र से पहले ही चिरायु आष्युमान भारत, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, मातृत्व लाभ योजना, आपकी बेटी-हमारी बेटी, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता व साइकिल योजना जोड़ रखी हैं। अब सक्षम युवा योजना को भी जोड़ दिया गया है।
सुमित कुमार, पूर्व मैनेजर क्रीड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed