{"_id":"b14d209bb0682f89f882439d2342fbae","slug":"fake-car-rc-blower-gang-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ियां चोरी कर फर्जी आरसी बनाने वाला गिरोह गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ियां चोरी कर फर्जी आरसी बनाने वाला गिरोह गिरफ्त में
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 02 Feb 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार देर रात मिली सूचना ने पुलिस अधिकारियों के होश उड़ा दिए। दिल्ली बाईपास के पास एक होटल के सामने रात को एक स्विफ्ट कार में चार पांच युवक संदिग्ध रूप से चक्कर लगा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की तो कार सवार युवक फरार होने लगे। हालांकि एक युवक पकड़ में आ गया।
पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़ा गया युवक किसी कार चोर गिरोह का सदस्य है। बताया यह भी जा रहा है कि यह युवक कारें चुराकर उनकीफर्जी आरसी और अन्य दस्तावेज भी तैयार करा देता है। हालांकि पुलिस को और भी बड़े खुलासे की भी उम्मीद है।
सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को किसी ने संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में सूचना दी। सूचना मिली कि दिल्ली बाईपास के पास एक होटल के सामने कुछ युवक एक स्विफ्ट कार से संदिग्ध हालात में घूम रहे हैं। सूचना अधिकारियों को भी दी गई।
विज्ञापन
अलर्ट के बाद अचानक संदिग्ध कार देखे जाने से अधिकारियों ने भी पुलिसकर्मियों को तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस ने कार की घेराबंदी की। सूत्र ने बताया कि कार को जब घेरा गया तब उसमें चार-पांच युवक सवार थे। पुलिस को देखते ही युवक कार से उतरे और भागने लगे।
बताया जाता है कि करीब चार लोग भागने में कामयाब हो गए। लेकिन एक युवक को दबोच लिया गया। पुलिस का दावा है कि यह कोई बड़ा कार चोर गिरोह है। पुलिस ने कार की तलाशी ली और उसे जब्त कर लिया। साथ ही युवक को पूछताछ के लिए ले गई।