फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fairy became everyone's darling, parents of patients are caressing her

Rohtak News: परी बनी सबकी लाडली, मरीजों के अभिभावक कर रहे दुलार

Fri, 15 Mar 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 15 Mar 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fairy became everyone's darling, parents of patients are caressing her
पीजीआई में अपने बच्चे के साथ परी को घुमाती मरीज की अभिभावक। संवाद
रोहतक। ड्रेन नंबर 8 में बुधवार को मिली बच्ची को परी नाम दिया गया है। पीजीआई में इलाज के दौरान भर्ती मरीजों के अभिभावक परी की देखभाल में मदद कर रहे है। अपने बच्चों के साथ-साथ अभिभावक परी के भी खाने, पीने एवं मनोरंजन का ख्याल रख रहे है। जन सेवा संस्थान की ओर से परी की देखभाल कर रही महिला कार्यकर्ता सुमन ने बताया कि वीरवार रात परी ने आराम से सो कर बिताई। मरीजों के अभिभावक अपने बच्चों की तरह ही परी का ध्यान रख रहे है, जब वह रोती है उसे चुप कराते है। अस्पताल की ओर से दूध दिया जा रहा है और अभिभावक फल, बिस्कुट खिला कर परी का पेट भर रहे है।
विज्ञापन


नर्स ने बताया कि परी को सुबह ड्रिप के जरिए इंजेक्शन दिया गया और एक रात को दिया जाएगा। तबीयत पहले से बेहतर हो रही है। श्याम के समय ठंडी हवा होती है और परी अभी कमजोर भी है इसलिए बच्ची को पूरे कपड़े पहनाए जा रहे है। उम्मीद है परी दो दिन में अपने नए घर जाने के लिए परी तैयार हो जाएगी। मगर जब तक बाल कल्याण समिति की ओर से संपर्क नहीं किया जाता, परी को छुट्टी नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed