{"_id":"686820c630ef6b829b0243e4","slug":"facility-of-delivery-by-operation-started-in-chc-rohtak-news-c-198-1-rew1001-222068-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीएचसी में ऑपरेशन से डिलीवरी की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीएचसी में ऑपरेशन से डिलीवरी की सुविधा शुरू
Sat, 05 Jul 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन से डिलीवरी की सुविधा शुरू होने से आसपास के गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। सीएचसी में बाद पहली बार एक महिला की ऑपरेशन से डिलीवरी कराई गई। सामान्य अस्पताल रेवाड़ी से आईं डॉ. अर्चना यादव, डॉ. सुधीर व डॉ. प्रीति ने ऑपरेशन किया।
चिकित्सकों ने बताया कि अंजलि पत्नी जयपाल की सफलतापूर्वक ऑपरेशन से डिलीवरी हुई। सीएचसी में आधुनिक लैब, उपकरण और एक्सरे मशीन भी लगी है। ऑपरेशन सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के आसपास के गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
लंबे समय से सीएचसी में ऑपरेशन की सुविधा शुरू करने की मांग की जा रही थी, क्योंकि यहां से सीधा नागरिक अस्पताल रेवाड़ी के लिए गर्भवती महिलाओं को रेफर किया जाता था।
विज्ञापन
अब डिलीवरी की सुविधा शुरू होने के बाद इन परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बावल से रेवाड़ी नागरिक अस्पताल दूर होने के कारण लोगों को मजबूरी में प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था।
प्राइवेट अस्पताल में पैसा भी काफी अधिक खर्च होता है। ऐसे में लोगों को अब ज्यादा पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। आसानी से क्षेत्र में ही सुविधा मिल जाएगी।
सब डिवीजन बनाने को लेकर चल रही है प्रक्रिया
सीएचसी को सब डिवीजन अस्पताल बनाने को लेकर प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। वहीं, अगर सब डिवीजन अस्पताल का दर्जा मिल जाता है तो करीब पौने तीन लाख जनता को काफी राहत मिल जाएगी। यह औद्योगिक क्षेत्र है। यहां पर 350 से अधिक निजी कंपनियां हैं, जिसमें हजारों की संख्या में लोग कार्य करते हैं। ऐसे में असुविधाओं की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।