{"_id":"689648cb144f94e28300d43a","slug":"facilities-are-less-players-are-making-their-own-identity-rohtak-news-c-17-roh1019-705129-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुविधाएंं कम, अपने दम पर पहचान बना रहे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुविधाएंं कम, अपने दम पर पहचान बना रहे खिलाड़ी
Sat, 09 Aug 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
सुविधाएं नहीं, लेकिन हार नहीं मानेंगे...शिक्षा विभाग की ओर से स्कूली विद्यार्थियों के लिए
रोहतक। स्कूली खेलों की ब्लॉकस्तरीय स्पर्धाओं में सुविधाएं न होने के बावजूद खिलाड़ी अपने दम पर पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ी अपने सपने को सच करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यहां न खेलने के लिए बेहतर मैदान है और न ही रिफ्रेशमेंट व पीने के पानी की व्यवस्था। इससे कम उम्र के खिलाड़ी ज्यादा परेशान हैं। कलानौर स्कूलों के विद्यार्थियों को ब्लॉक में पूर्ण सुविधा न होने से रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में अभ्यास के लिए आना पड़ता है। यहां भी रेस ट्रैक (दौड़ का मैदान) की हालत खस्ता है। खेलने के लिए मूलभूत सुविधाएं भी खिलाड़ियों को उपलब्ध करा पाना अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गहरे सवाल उठाते हैं।
शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। खिलाड़ी ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाओं में अपना हुनर दिखा रहे हैं। रोहतक ब्लॉक की स्पर्धाएं राजीव गांधी खेल स्टेडियम, छोटूराम स्टेडियम और अलग-अलग खेल के लिए चिन्हित स्कूलों में की जा रही हैं। रोहतक ब्लॉक की अब कुछ स्पर्धाएं ही शेष हैं। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में विभाग की ओर से खिलाड़ियों के लिए सही इंतजाम न होने खिलाड़ियों को पीने का पानी भी आसानी से उपलब्ध नहीं है। वहीं परिजनों का कहना है कि खिलाड़ियों को
-- -- -- -- -- -
कलानौर ब्लॉक में एथलेटिक्स मैदान न होने से राजीव गांधी स्टेडियम में खेल कराए गए। खिलाड़ियों के लिए मैदानों पास के पानी के लिए टैंकर लगवाए गए हैं। रोहतक ब्लॉक की स्पर्धाएं भी राजीव गांधी स्टेडियम में हुई हैं। रिफ्रेशमेंट के लिए ब्लॉक का कोई फंड नहीं मिलता है।
विज्ञापन
-संजय कुमार, सहायक शिक्षा अधिकारी, खेल
-- -- -- -- -- --
मेरे बेटे का 400 मीटर में दौड़ है। राजीव गांधी खेल मैदान के रेस ट्रैक भी पूरी तरह से टूटे पड़े हैं। अगर खिलाड़ी मेहनत कर रहे हैं सरकार को भी उनके भविष्य के लिए बेहतर व्यवस्था देनी चाहिए।
- विकास, अभिभावक।
-- -- -- -- -- -- -
कलानौर ब्लॉक के बच्चों के खेल काहनौर में होने थे। राजीव गांधी खेल मैदान में बच्चों को खेल के लिए बुलाया गया लेकिन यहां देरी से खेल आयोजित किए गए है। धूप में पानी के लिए भटकना पड़ा। दौड़ स्पर्धा के लिए ट्रैक भी खस्ता है।
- योगेश, खिलाड़ी बनियानी।
-- -- -- -- -- -- -
एथलेटिक्स मैदान के आसपास 11:30 बजे से पहले पानी पानी के लिए कोई सुविधा नहीं थी। मैदान के पास में लगा वाटर कूलर भी पूरी तरह से खस्ता हालत में पड़ा है। दोपहर बाद खिलाड़ियों के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई।
- रवि, खिलाड़ी, कहानौर।
-- -- -- -- -- --
ब्लॉक स्तर की स्पर्धाओं में ही खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ा है। रोहतक और कलानौर ब्लॉक के खिलाड़ियों में राजीव गांधी स्टेडियम में अलग-अलग मुकाबलों में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के लिए रिफ्रेशमेंट की सुविधा नहीं दी गई।
- ओमबीर, आंवल।