फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Extension agents will take BJP's policies and schemes to the masses: Dhankhar

भाजपा की नीतियों, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे विस्तारक : धनखड़

Mon, 11 Sep 2023 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Extension agents will take BJP's policies and schemes to the masses: Dhankhar
प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ साथ में बैठे,भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर
रोहतक। भाजपा के विस्तारक सेक्टर और बूथ स्तर पर पार्टी की नीतियों, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, राज्य सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। यह बात रविवार को गौकर्ण धाम स्थित बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा पर रोहतक लोकसभा स्तर के प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कही। उन्होंने अल्पकालीन विस्तारकों को संगठनात्मक व आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

धनखड़ ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर कहा कि भाजपा के अल्पकालीन विस्तारक मिशन 2024 के लिए पार्टी की मजबूत आधारशिला रखेंगे। प्रशिक्षण की सबसे बड़ी विशेषता सीखना और सिखाना है। एक नई ऊर्जा, नई उमंग, नए उत्साह के साथ हम यहां से फील्ड में जाएंगे। प्रदेश में पार्टी के 4400 अल्पकालीन विस्तारक दो दिन के प्रशिक्षण के बाद पांच दिनों तक शक्ति केंद्रों पर रहेंगे और वहां पर बूथों को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे। हजारों की संख्या में अल्पकालिक विस्तारक सात दिन का समय दान करेंगे। वे शक्ति केंद्रों पर जाकर संगठन गढ़े चलो के मंत्र को आत्मसात कर कार्य करेंगे। वे सभी शक्ति केंद्र के बूथों पर जाकर बूथ स्तरीय पदाधिकारियों से मिलेंगे। राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों का अध्ययन करते हुए वहां के लोगों से मिलेंगे तथा केंद्र व राज्य सरकार की अब तक की उपलब्धियों व योजनाओं को बताएंगे। हरियाणा में इस तरह का अब तक सबसे बड़ा अभियान है। अभियान के तहत विस्तारक लाभार्थियों को लाभ मिले, यह भी सुनिश्चित करेंगे, सुख-दुख सांझा करेंगे, कोई समस्या मिलेगी तो समाधान का प्रयास भी करेंगे। अभियान में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में समय देंगे।
विज्ञापन


विस्तारकों को दिए टिप्स
प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यशाला में विस्तारकों को शक्ति केंद्रों पर जाकर काम करने तथा संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि आप लोग घर-घर जाकर भाजपा की योजनाओं की जानकारी दें। अपने व्यवहार और काम से लोगों का दिल जीतें। जीवन में जितना चैलेंज होगा उतना ही हमारा व्यक्तित्व निखरकर सामने आएगा। साथ ही व्यक्तित्व विकास के गुर भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को मजबूती प्रदान करें विस्तारक : सांसद
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने विस्तारक संकल्पना विषय पर संगठन विस्तारक योजना के उद्देश्यों पर चर्चा की। साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया। उन्होंने विस्तारकों से कहा कि संगठन की मजबूती के लिए वे तन-मन-धन से कार्य करते हुए हर घर पहुंचे और भाजपा संगठन को एक ऐसी मजबूती प्रदान करें।
भाजपा एक विचारधारा : ग्रोवर
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा है। विस्तारक योजना के माध्यम से कुशल संगठन एवं कुशल कार्यकर्ताओं का निर्माण करते हुए पार्टी की विचारधारा का विस्तार करना ही उद्देश्य है। भाजपा जिन सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ी थी उसकी प्रतिष्ठा सदैव बनी रहे, इसी संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं।


ये रहे मौजूद
मेयर मनमोहन गोयल, जिला प्रभारी अरविंद यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश अत्री, सतीश नांदल, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, प्रदेश सचिव शमशेर खरखड़ा, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदन गोयल, पूर्व मंत्री झज्जर जिला के अध्यक्ष विक्रम कादियान, रोहतक जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, आनंद सागर प्रदेश मीडिया प्रमुख शमशेर सिंह खरक, पूर्व विधायक सरिता नारायण आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed