फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Expressed gratitude for reconstructing the road in the valley of Khol Pahad

खोल पहाड़ की घाटी में सड़क का पुन: निर्माण कराने पर जताया आभार

Wed, 14 Aug 2024 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Expressed gratitude for reconstructing the road in the valley of Khol Pahad
फोटो: 19रेवाड़ी। खोल पहाड़ की घाटी में सड़क का पुन: निर्माण कराने पर लोक निर्माण मंत्री आभार
कुंड। गांव बलवाड़ी से खोल पहाड़ की घाटी में वर्षों से टूटी हुई सड़क को पुन: नए सिरे से बनवाने पर क्षेत्र के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अनेक गांवों के सरपंचों ने खुशी व्यक्त करते हुए लोक निर्माण मंत्री डॉ. बनवारी लाल का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस सड़क से लोग खंड कार्यालय, पुलिस थाना, महिला बाल विकास कार्यालय तथा तहसील कार्यालय व रेवाड़ी-नारनाैल हाइवे, रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग पर भी अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए जाते हैं। काफी समय से यह सड़क पूर्णतया टूट जाने पर आवागमन में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके लिए विभिन्न गांवों के सरपंचों व सामजिक संगठनों ने लोकनिर्माण मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल से इस सड़क को शीघ्र बनवाने के लिए अनुरोध किया था। इस मौके पर भाजपा नेता जीवनराम गर्ग, कप्तान देसराज यादव नान्धा, सरपंच राहुल तिवाड़ी बलवाड़ी, अशोक यादव सरपंच मामड़िया आसमपुर, गोठड़ा के सरपंच सुरेंद्र यादव, बिक्रम सिंह यादव नंबरदार खालेटा, मुकेश पंच, नंदराम नान्धा, गूगन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed