फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Expressed anger over removal of three thousand employees, demanded reinstatement

Rohtak News: तीन हजार कर्मचारी हटाने पर जताया रोष, दोबारा बहाल करने की मांग

Wed, 19 Feb 2025 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Expressed anger over removal of three thousand employees, demanded reinstatement
18सीटीके14-अपनी मांगों को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच
रोहतक।
विज्ञापन

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत प्रदेश के तीन हजार कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की जिला कमेटी ने प्रदर्शन कर रोष जताया। मंच की जिला कमेटी ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार राजेश कुमार को 21 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। प्रदर्शन में विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान तेज सिंह रंग ने की। मंच संचालन जिला सचिव बलजीत सिंह व जिला उपप्रधान राजेंद्र बत्तरा ने किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के 1.20 लाख कर्मचारियों को सुरक्षा गांरटी दी थी, जबकि सरकार ने लगभग तीन हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है। सरकार की इस वादा खिलाफी के विरोध में संगठन की ओर से 27 जनवरी से 28 फरवरी तक प्रदेश के सभी जिलों पर रोष प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपे जाएंगे। सरकार हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर बहाल करे। ऐसा नहीं करने पर संगठन की ओर से प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में केंद्रीय कमेटी से प्रदेश चेयरमेन सत्यपाल वर्मा, प्रदेश महासचिव इंद्र सिंह सिहाग, प्रदेश उपाध्यक्ष तेजपाल गुजर, प्रदेश उपप्रधान धर्मराज घणघस, प्रदेश प्रैस प्रवक्ता विनोद शर्मा, प्रदेश उप कोषाध्यक्ष विनय रोहिल्ला, सोनीपत जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज मौजूद रहे। इस मौके पर फूल सिंह, विकास फरमाना, जयभगवान अहलावत, सुरेश राठी, नरेश बिढलान, आजाद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed