फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Expressed anger over Kejriwal's arrest and police action

Rohtak News: केजरीवाल की गिरफ्तारी और पुलिस की कार्रवाई पर रोष जताया

Sun, 24 Mar 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 24 Mar 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Expressed anger over Kejriwal's arrest and police action

विज्ञापन
रोहतक। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश सचिव लवलीन टुटेजा लवली का आरोप है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी गैरकानूनी है। इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बेरहमी से चोटिल किया गया है। यह कार्रवाई ब्रिटिश काल की याद दिलाती है। यह देश में साम्राज्यवाद की शुरुआत है। टुटेजा शनिवार को शीला बाईपास के पास अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने ने कहा लोकतंत्र में अपनी बात रखना राजनीतिक दल का अधिकार है, परंतु भाजपा के इशारे पर जिस तरह हरियाणा पुलिस ने बर्बरता पूर्वक आप कार्यकर्ताओं को चोटिल किया। इससे उनकी मंशा साफ है कि वे देश से सभी विपक्षी पार्टियों को खत्म कर केवल अपना साम्राज्य स्थापित करना चाहते हैं। प्रदर्शन के दौरान लगभग 55 कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें मारी गईं। सैकडों को घंटों जेल में बंद रखा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी डाॅ. सुशील गुप्ता को टारगेट कर उन्हें गंभीर चोटें मारी गईं। जबकी किसी भी पार्टी के चुनावी प्रत्याशी की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है। इस तरह के हथकंडे अपनाकर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर शिव मोहन गुप्ता, मनीषा सुहाग, अंकित कपूर, संजय आहलूवालिया, करण मक्कड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed