{"_id":"63486495cd6f8f7ed817c64a","slug":"explosion-in-ekta-colony-more-damage-caused-by-leaking-of-two-cylinders-simultaneously-rohtakcity-news-rtk660776992","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता कॉलोनी में धमाका : एक साथ दो सिलिंडर लीक होने से हुआ ज्यादा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता कॉलोनी में धमाका : एक साथ दो सिलिंडर लीक होने से हुआ ज्यादा नुकसान
विज्ञापन
रोहतक। शहर की एकता कॉलोनी के मकान में एक साथ दो एलपीजी सिलिंडर लीक होने से ज्यादा नुकसान हुआ था। हिसार से पहुंची चार सदस्यीय टीम ने घटनास्थल की जांच की। जांच में रसोई के अंदर पड़ा सिलिंडर भी खाली मिला। विशेषज्ञों का अनुमान है कि एक साथ दो सिलिंडर की गैस घर के अंदर एकत्रित हो गई। जैसे ही महिला ने लाइटर जलाया, तत्काल मकान में धमाका हो गया। उधर, घायल विशाल व उसके दोनों बेटों को वार्ड नंबर छह में शिफ्ट किया गया है, जबकि शिल्पा को वार्ड पांच में भेजा गया है। क्योंकि उसकी हालत अभी खतरे से बाहर नहीं मानी जा रही। उल्टी आने से परिजन भी चिंतित हैं।
जींद के जेजेवंती गांव निवासी विजय 40 साल पहले रोहतक आया था। उसका छोटा बेटा विशाल एकता कॉलोनी में मकान बनाकर रहता था। बुधवार तड़के करीब सात बजे मकान में जोरदार धमाका हुआ। धमाके में मकान की तीन तरफ की दीवारें टूट गई और मलबा दूर तक जा गिरा। आलम यह रहा कि पड़ोस के दो मकानों में भी नुकसान हुआ। एक मकान की दीवार टूट गई, जबकि दूसरे की खिड़कियों के शीशे टूट गए। हादसे में मकान मालिक विशाल, उसकी पत्नी शिल्पा, बेटा रेहान व रिवान जहां झुलस गए थे, वहीं पड़ोस की युवती प्रीति, पार्थिव और ट्यूशन पढ़ने गई उपासना व बबलू घायल हो गए थे।
पहले सामान उठाएंगे, तब पूरा मकान तुड़वा सकूंगा
बेटे व दोनों बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है, लेकिन बहू शिल्पा की चिंता हो रही है। उनके ठीक होने के बाद किसी तरह मकान में बचे सामान को बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद मकान को तुड़वा सकूंगा।
विज्ञापन
- विजय कुमार, मकान मालिक के पिता
वर्जन-
हिसार से चार सदस्यीय एक्सपर्ट की टीम रोहतक आई थी। शक था कि कहीं घर में कोई दूसरा विस्फोटक पदार्थ तो नहीं था। क्योंकि नुकसान ज्यादा दिखाई दे रहा था, लेकिन जांच में दूसरा गैस सिलिंडर भी खाली मिला। इससे साफ है कि एक साथ दो गैस सिलिंडर लीक होने से ज्यादा बड़ा धमाका हुआ है।
- इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी