{"_id":"60aaa3a38ebc3e6acb012e51","slug":"expert-committee-will-decide-the-demand-for-black-fungus-injection-after-oxygen-rohtak-news-rtk6097663104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन के बाद ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की डिमांड तय करेगी एक्सपर्ट कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन के बाद ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की डिमांड तय करेगी एक्सपर्ट कमेटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमणकाल में ऑक्सीजन के बाद ब्लैक फंगस के इंजेक्शनों की मारामारी चल रही है। ये इंजेक्शन किस मरीज को लगाए जाने हैं, इसका निर्णय अब पीजीआईएमएस की 9 सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी करेगी। पीजीआईएमएस के निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव ने रविवार को अहम बैठक कर ब्लैक फंगस के मरीजों की देखभाल के लिए सुबह-शाम डॉक्टरों को राउंड लेने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. रोहतास कंवर यादव ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि ब्लैक फंगस के मरीजों के वार्ड में सुबह-शाम का राउंड एमएस डॉ. पुष्पा दहिया की निगरानी में होगा। संस्थान के डॉक्टरों की टीम सरकार को इंजेक्शन की डिमांड नियमानुसार भेजेंगे, ताकि समय पर इंजेक्शन आ सकें। ये इंजेक्शन मरीज के नाम पर ही आएंगे और उन्हीं को लगाए जाएंगे। डॉ. यादव ने बताया कि हमारे पास बेड की कमी नहीं है, जरूरत के हिसाब से मरीजों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए 24 घंटे ऑपरेशन करने की मंजूरी दे दी गई है। जैसे ही मरीजों की लिस्ट बनेगी, बेहोशी विभाग की जांच के बाद ऑपरेशन हो जाएगा। ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य भार्गव को बतौर नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बैठक में पांच से 15 लाख रुपये की दवा की आपात खरीद के लिए मंजूरी मांगी गई है, इसमें एचएमसीएल से दवा मंगाई जाएगी।
अब नई कमेटी तय करेगी किसे जरूरत है इंजेक्शन की
संस्थान में ब्लैक फंगस के लिए बनाई गई कमेटी तय करेगी कि किस मरीज को इंजेक्शन की जरूरत है। यही कमेटी इंजेक्शन के लिए मंजूरी देगी और पोर्टल पर डिमांड भेजेगी। जब इंजेक्शन आएगा तो सेंट्रल स्टोर में आने पर इसे लिया जाएगा और मरीज को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
एक्सपर्ट कमेटी में शामिल डॉक्टर
- डॉ. आदित्य भार्गव
- डॉ. अर्पणा परमार
- डॉ. तरुणा गुप्ता
- डॉ. उर्मिला चावला
- डॉ. रमन वाडेरा
- डॉ. शालिनी अग्रवाल
- डॉ. विरेंद्र सिंह
- डॉ. कीर्ति खेतपाल
- डॉ. गोपाल