{"_id":"580689bb4f1c1b672c703fed","slug":"exit-the-house-take-shelter-bicycles-traveling-around-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":" घर से निकलें, शेल्टर से साइकिल लें, बाजार घूम आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकलें, शेल्टर से साइकिल लें, बाजार घूम आएं
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 19 Oct 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
दोनों प्रापर्टी आईडी और नक्शे अलग-अलग नाम से जारी किये गये
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले दिनों आपको बाजार में वाहन खड़ा करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यदि आपके पास वाहन नहीं है तो टैंपो का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। घर से निकल कर निगम के साइकिल स्टैंड या शेल्टर पर पहुंचे। वहां से साइकिल लें और बाजार से आकर जमा कराकर घर चले जाएं। यह सेवा लेेने के लिए आपको एक बार पंजीकरण करना होगा। बदले में निगम कुछ शुल्क लेगा।
इस सुविधा की रूपरेखा बनाई है नगर निगम ने। इससे संबंधित प्रस्ताव 21 अक्तूबर को होने वाली बैठक में पेश किया जाएगा। प्रस्ताव पास हुआ तो इस पर अमल किया जाएगा।
नगर निगम की ओर से प्लान बनाया गया है कि शहर के कई चौराहों के फुटपाथों पर साइकिल सिस्टम लागू किया जाए। इसके लिए शहर की 15 जगहों को चिह्नित किया जाएगा और वहां साइकिल स्टेंड व शेल्टर बनाए जाएंगे। पंचकूला की कंपनी से इसके लिए करार किया जाएगा, जिससे निगम को पैसा खर्च न करना पड़े।
विज्ञापन
निगम केवल 15 जगह साइकिल स्टेंड व शेल्टर के लिए जमीन उपलब्ध कराएगा। योजना के तहत साइकिल स्टेंड व शेल्टर का फायदा लेने के लिए लोगों को एक बार अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसके बाद वह शहर में किसी भी जगह जाने के लिए साइकिल की सुविधा ले सकेंगे। निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अरविंद मल्हाण ने प्रशासन के एजेंडे में इस प्रस्ताव को शामिल किया है।