फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Excited about Mahashivratri, Shiva devotees started returning with Kanwar.

Rohtak News: महाशिवरात्रि काे लेकर उत्साह, कांवड़ लेकर लौटने लगे शिवभक्त

Sun, 23 Feb 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 23 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Excited about Mahashivratri, Shiva devotees started returning with Kanwar.
22सीटीके01-सांपला-हसनगढ़ मार्ग पर कांवड़ लेकर पैदल चलते ​शिवभक्त। संवाद
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। 26 फरवरी बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में शहर के शिवालयों में पर्व को लेकर तैयारी जोरो-शाेरों से चल रही है। शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सांपला-हसनगढ़ मार्ग पर शिवभक्त कांवड़ लेकर हरिद्वार से लौटे। शिवभक्त उमंग के साथ बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए पहुंचे। 14 फरवरी को हरिद्वार से गंगाजल लेकर चले शिवभक्त महाशिवरात्रि को महेंद्रगढ़ के बाघोत धाम पहुंचेंगे। गंगाजल लेकर चल रहे रेवाड़ी से महंत प्रदीप पुरी महाराज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि पर उत्साह के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर आते हैं। इस बार नौ शिवभक्त गंगाजल लेकर साथ चल रहे हैं। ये सभी 25 फरवरी को महेंद्रगढ़ के बाघोत धाम पहुंचेंगे। अगले दिन 26 फरवरी को शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान शिवभक्त कपिल, मुकेश, अजय कुमार, लीलू, कमल, राजू, संजीत व कृष्ण साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed