फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   EVMs will be under three-tier security cover, monitored by CCTV

Rohtak News: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगी ईवीएम, सीसीटीवी से निगरानी

Mon, 27 May 2024 04:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 27 May 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
EVMs will be under three-tier security cover, monitored by CCTV
झज्जर। शनिवार को हुए लोकसभा चुनाव के ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को नेहरू कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा में रखा गया। शनिवार देर रात्रि तीन बजे तक ईवीएम के जमा होने की प्रक्रिया पूरी हुई। उसके बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले की बेरी, बहादुरगढ़, बादली व झज्जर कुल चार विधानसभा के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। सभी स्ट्रांग रूम में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेंगे। स्ट्रांग रूम की 24 घंटे निगरानी के लिए तीन शिफ्टों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं जो आठ-आठ घंटे की ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रणाली के अनुसार हथियारों के साथ लगाई गई है। इसमें सबसे बाहरी सुरक्षा में स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया है, वही मध्य में राज्य स्तरीय पुलिस बल व आंतरिक परत की जिम्मेवारी केंद्रीय पुलिस बल तैनात रहेगा। तीन स्तरीय सुरक्षा में तैनात जवानों को अधिकारियों द्वारा समय-समय पर चैक किया जाएगा। चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत किए गए व्यक्तियों के अलावा चुनाव वाले परिसर में किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखने व सील करने के दौरान झज्जर की विधायक गीता भुक्कल मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन



कांग्रेस उम्मीदवार के प्रतिनिधियों ने डाला डेरा
नेहरू कॉलेज प्रांगण में रोहतक लोकसभा से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के बैठने के लिए व्यवस्था प्रशासन ने की है। स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये 24 घंटे काम करेंगे। उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के लिए बाहर स्क्रीन लगाई गई है जहां से वह स्ट्रांग रूम के दरवाजे पर लगी सील को देख सकते हैं। कांग्रेस की तरफ से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रामअवतार गहलावत व संजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार को खुलेगा प्रत्याशियों का भाग्य

ईवीएम स्ट्रांग रूम में सील कर दी गई है। अब चार जून को मतगणना होगा और प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। तब तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवान व ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में ईवीएम सुरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed