फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   EVMs will be in GPS equipped vehicles, security forces will be with them

Rohtak News: जीपीएस लगे वाहनों में रहेंगी ईवीएम, सुरक्षा बल होंगे साथ

Wed, 24 Apr 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 24 Apr 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
EVMs will be in GPS equipped vehicles, security forces will be with them
झज्जर। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त शक्ति सिंह के दिशा-निर्देशन में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रथम चरण की पायलट रिहर्सल स्थानीय राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज के सभागार में हुआ। डीसी ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी ढग से चुनाव ड्यूटी करें। लारवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतदान के लिए प्रयोग होने वाली ईवीएम केवल जीपीएस लगे निर्धारित वाहन में सुरक्षा बलों के साथ ही लाई और ले जा सकेगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी 25 मई को लोकसभा चुनाव हेतु मतदान के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है और कर्मचारियों की रिहर्सल के चरण शुरू हो चुके हैं। मंगलवार को पीठासीन अधिकारी व वैकल्पिक पीठासीन अधिकारियों की रिहर्सल का आयोजन किया गया। चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया व ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर विस्तार से अधिकारियों को जानकारी दी। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने चुनाव में लगे अधिकारी और कर्मचारियों से कहा कि वह आयोग द्वारा जारी इन्फोर्मेशन हैंडबुक को ध्यान से पढ़ें और नियमों की जानकारी कर लें यदि कोई दिक्कत है तो उसे जानकारी लेकर दुरुस्त कर लें। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से ड्यूटी करें और चुनाव कराएं। उन्होंने कहा कि मतदान बूथ के लिए डिस्पैच होने के बाद पोलिंग पार्टियां केवल निर्धारित वाहन में ही जाएं। ईवीएम केवल जीपीएस लगे निर्धारित वाहन में सुरक्षा बलों के साथ ही लाई और ले जाएंगी। डीसी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया व चुनावों से संबंधित अन्य कार्यों को निर्धारित नियमावली के तहत समय सारिणी के अनुरूप पूरा करवाने के लिए पहला प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया हैं।
विज्ञापन

पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि 796 मतदान केंद्रों पर वोटिंग करवाने के लिए पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारी व पोलिंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इन अधिकारियों को बैच के अनुसार ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग सभी पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए अति आवश्यक है, क्योंकि ट्रेनिंग के जरिये की मतदान की पूरी प्रक्रिया को आयोजित कैसे करवाया जाना है इसकी विस्तृत जानकारी अधिकारी को दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 अप्रैल से शुरु होगी नामांकन प्रक्रिया
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि झज्जर जिला रोहतक लोकसभा क्षेत्र में शामिल व 29 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी जो 6 मई तक चलेगी। नामांकन की जांच 7 मई को की जाएगी व 9 मई तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया चलेगी। 25 मई को मतदान होगा व 4 जून को चुनाव का परिणाम घोषित किये जाएंगे। झज्जर जिले के सभी चार विधानसभा की ईवीएम के लिए राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं व यही पर जिले की मतगणना की प्रक्रिया पूरी होगी।
25 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार झज्जर जिला में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग 25 मई शनिवार को होगी। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू होगी और शाम को छह बजे तक मतदान किया जा सकता है।

रिहर्सल में यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा, एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी बादली सतीश यादव, एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी बेरी रविंद्र मलिक, निर्वाचन नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, चुनाव कानूनगो सुनील डांगी, मनोज कुमार सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed